फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Assault with the principal of a government college

Sidhi: शासकीय कॉलेज के प्राचार्य के साथ हुई मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस को सौंपा गया आवेदन

Mon, 01 Jan 2024 12:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 01 Jan 2024 12:34 PM IST
सार

Sidhi: जिले के ग्राम बमुरी में संचालित शासकीय कॉलेज सिहावल के प्राचार्य लाल बहादुर साकेत के साथ गांव की ही रहने वाले कुछ लोगों ने मारपीट कर दी है। इस घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Assault with the principal of a government college
शासकीय कॉलेज के प्राचार्य के साथ हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीधी जिले के सिहावल जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बमुरी में संचालित शासकीय कॉलेज सिहावल के प्राचार्य लाल बहादुर साकेत के साथ गांव की ही रहने वाले कुछ लोगों ने मारपीट कर दी है। जिसका वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि अभी हाल ही में महिला मायावती चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया है कि मैं घर के पास थी और काम कर रही थी। तभी प्राचार्य लाल बहादुर साकेत आए और मेरे साथ गाली गलौज करने लगे, साथ ही मुझे मारा भी। मैंने हल्ला गुहार किया तो आसपास के लोग बचाने दौड़े और किसी कदर मुझे उस छुड़ाकर बाहर ले गए। 

विज्ञापन


पुलिस को दी गई जानकारी
उन्होंने बताया कि इसके बाद मैंने डायल 100 को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे उठाकर थाने ले गई, लेकिन फिर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि मैंने थाने में पहुंचकर आवेदन दे दिया है और थाना प्रभारी से न्याय की गुहार लगाई है, मुझे जान से मारने की धमकी भी प्राचार्य के द्वारा दी जा रही है।

विज्ञापन
वीडियो हुआ वायरल
लेकिन आज रविवार के दिन एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। जहां प्राचार्य के ऊपर मारपीट करते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो कब का है, इसकी जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed