{"_id":"644004fd270cc2c5b10cbe26","slug":"asi-line-attached-along-with-station-in-charge-on-woman-s-death-due-to-police-harassment-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni: पुलिस प्रताड़ना से महिला की मौत मामले पर थाना प्रभारी समेत एएसआई लाइन अटैच, जांच में बरती थी कोताही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni: पुलिस प्रताड़ना से महिला की मौत मामले पर थाना प्रभारी समेत एएसआई लाइन अटैच, जांच में बरती थी कोताही
Wed, 19 Apr 2023 08:43 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 19 Apr 2023 08:43 PM IST
सार
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने प्रकरण की गंभीरता देखते हुए पूरी जांच अजाक डीएसपी रितेश कुमार को सौंपी थी। जिस पर अजाक डीएसपी ने बड़वारा प्रभारी अंकित मिश्रा और एएसआई राजेश बागरी को दोषी बताते हुए जांच में लापरवाही दर्शाई थी।
विज्ञापन
परिजनों ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम किया था।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के टनी में पुलिस प्रताड़ना में महिला की मौत का मामला गर्मा रहा है। कटनी एसपी ने जांच में कोताही बरतने वाले थाना प्रभारी और एएसआई को लाइन अटैच करने के आदेश दिए हैं। विभागीया जांच भी की जा रही है।
बता दें कि कटनी जिले के बड़वारा में रहने वाले सुखीलाल चौधरी के घर बीती 23 मार्च को लाखों की चोरी हुई थी। मामले में बड़वारा पुलिस पर उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा था। ये भी आरोप लगाया गया कि आवेदक को ही आरोपी बनाने की धमकी देकर मामला वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। जिससे नाराज दंपत्ति ने जहर खाकर आत्मघाती कदम उठाया था। इससे महिला फगुनिया चौधरी की मौत हो गई, तो पति सुखीलाल की हालत गंभीर बताई जा रही थी।
लोगों ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग भी की थी। कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने प्रकरण की गंभीरता देखते हुए पूरी जांच अजाक डीएसपी रितेश कुमार को सौंपी थी। जिस पर अजाक डीएसपी ने बड़वारा प्रभारी अंकित मिश्रा और एएसआई राजेश बागरी को दोषी बताते हुए जांच में लापरवाही दर्शाई थी। जांच रिपोर्ट मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने अंकित मिश्रा सहित राजेश बागरी को लाइन अटैच करते हुए विभागीय जांच शुरू कर दी है कटनी एसपी की कार्यवाही स्थानीय लोगो पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की बात कहते नजर आए।
विज्ञापन
परिजनों ने किया था चक्काजाम
मामले में मृत महिला फगुनिया चौधरी का शव बड़वारा तिराहे पर रखकर ग्रामीणों ने किया चक्का-जाम किया था। आरोप लगाया गया था कि पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर दंपत्ति ने जहर खाया था। परिजनों ने थाना प्रभारी अंकित मिश्रा को सस्पेंड करने की मांग भी रखी। लगभग आधे घंटे चले उग्र चक्का जाम से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।