{"_id":"65041f21360f21d7fa0a9a14","slug":"mp-politics-kamal-nath-s-statement-on-ticket-distribution-said-only-survey-will-work-not-parachute-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: अशोकनगर में टिकट वितरण पर कमलनाथ का बयान, कहा- पैराशूट नहीं सिर्फ सर्वे चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: अशोकनगर में टिकट वितरण पर कमलनाथ का बयान, कहा- पैराशूट नहीं सिर्फ सर्वे चलेगा
Fri, 15 Sep 2023 02:38 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:38 PM IST
सार
MP Politics: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अशोकनगर में पत्रकार वार्ता में कहा कि देश में सनातन तो है ही पर बाकी धर्म भी हैं। वहीं, उन्होंने टिकट वितरण को लेकर भी बयान दिया।
विज्ञापन
पत्रकारवार्ता में शामिल कमलनाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आपके सामने प्रदेश की तस्वीर है। ज्यादा समझाने की जरूरत नहीं है कि भ्रष्टाचार की क्या सीमा है। आज भ्रष्टाचार का क्या रिकॉर्ड है। घोटाले का क्या रिकॉर्ड है। ये घोटालों की सरकार है, भ्रष्टाचार की सरकार है, झूठों की सरकार आज मध्यप्रदेश में है। यह बात आज (शुक्रवार) पीसीसी चीफ कमलनाथ ने अशोकनगर में प्रेस वार्ता में कही। वे यहां जनसभा के लिए पहुंचे थे। उन्होंने चर्चा में कहा कि आम जनता ने यह बात समझ ली है और पहचान ली है। मध्य प्रदेश का हर वर्ग परेशान है चाहे, हमारे नौजवान हों, किसान हों, छोटे व्यापारी हों। हम इस जिले की ही बात करें तो कितने सारे आश्वासन दिए गए। अस्पतालों की बात हो तो अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं, स्कूल में शिक्षक नहीं हैं। खंबों में कहीं तार नहीं और तार में बिजली नहीं है। ये आज अशोकनगर जो प्रसिद्ध जिला है खेती के लिए यहां 30% सूखा पड़ा है। लेकिन कोई सर्वे नहीं कोई मुआवजा नहीं। यह आज स्थिति सबके सामने है।
आगे शिक्षा के निजीकरण किए जाने के सवाल पर नाथ ने कहा कि सिर्फ शिक्षा के निजीकरण का प्रश्न नहीं है। ये तो पूरे देश में निजीकरण कर रहे हैं। आपने देखा किस तरह से यह पूरे देश का निजीकरण कर रहे हैं। जो इतनी सारी हमारी इमारतें बनी थीं, इतनी सारी संस्थाएं बनी थीं उनका भी निजीकरण कर रहे हैं। स्कूल तो बहुत छोटी सी बात है। हमने देखा पटवारी घोटाले में ज़ब पास हुए कुछ लोगों से प्रश्न पूछा गया तो वह जवाब नहीं दे पाए क्योंकि पैसे दो और नौकरी लो हुआ है। पर शिक्षा को प्राथमिकता हम देंगे। हम निजीकरण के इस पक्ष में नहीं हैं।
पैराशूट लैंडिंग करने वालों को टिकट दिए जाने के सवाल पर नाथ ने कहा कि देखिए कोई पैराशूट नहीं होगा जो दूसरी पार्टी से नेता कांग्रेस में आ रहे हैं जब तक स्थानीय संगठन हमारा उन्हें स्वीकार नहीं करता है तब तक कोई भी नहीं आता है। अभी जिन्होंने ज्वाइन किया है तो आपने देखा होगा मंच पर हमारा स्थानीय संगठन भी मौजूद रहा है। हमारे स्थानीय संगठन को सबसे पहले उन्हें स्वीकार करना है और टिकट कोई पैराशूट से नहीं दिया जाएगा। टिकट के लिए हमने सर्वे कराया है। AICC ने सर्वे कराया है उसी हिसाब से टिकट वितरण होगा। इंडिया गठबंधन को लेकर पीएम मोदी के बयान पर कमलनाथ ने कहा कि सनातन धर्म को तो हम सब स्वीकार करते हैं। यह कोई कहने की आवश्यकता है। अपना देश सनातन धर्म का भी है और बाकी धर्म का भी। पर सनातन धर्म कोई यह शिक्षा नहीं देता कि दूसरे धर्म को दूर रखा जाए।
विज्ञापन
सिंधिया से जुड़े सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि
अब सिंधिया जी भारतीय जनता पार्टी में हैं। उनका भविष्य अब भाजपा तय करेगी। मुफ्त की योजनाओं पर नाथ ने कहा कि ये कल्चर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुरू किया है। शिवराज की घोषणा मशीन डबल स्पीड पर चल रही है। कांग्रेस सरकार बनने पर पुरानी पेंशन लागू किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैंने यह कई दफा घोषणा की है कि हम पुरानी पेंशन बहाल करेंगे।