फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   MP News Jyotiraditya Scindia wrote letter Hardeep Singh Puri demanding increase employment business Ashoknagar

MP News: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हरदीप सिंह पुरी को लिखी चिट्ठी, अशोकनगर में रोजगार व व्यापार बढ़ोतरी की मांग

Mon, 29 Jul 2024 05:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 29 Jul 2024 05:57 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर जिले में रोजगार और व्यापार की बढ़ोतरी के लिए चिट्ठी लिखी है। सिंधिया ने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को चिट्ठी लिख रिफाइनरी के विस्तारीकरण की बात कही है। 

विज्ञापन
MP News Jyotiraditya Scindia wrote letter Hardeep Singh Puri demanding increase employment business Ashoknagar
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार अपने लोकसभा क्षेत्र में विकास के नए माध्यम, अधोसंरचना निर्माण और युवा शक्ति के हाथ को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री विशेष तौर पर अशोकनगर का खास ध्यान दे रहे हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने पहले अशोकनगर में माफियाओं की कमर तोड़ी, फिर अधोसंरचना निर्माण के क्षेत्र में बड़े कार्य कर रहे हैं। इसके बाद केंद्रीय मंत्री अब अशोकनगर में रोजगार व व्यापार बढ़ाने के लिए बड़ी पहल किए हैं। सिंधिया ने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को ख़त लिखकर कहा कि पिछले साल 49 हज़ार करोड़ की लागत से बिना रिफ़ाइनरी का भूमिपूजन 2023 में किया था।
विज्ञापन




सिंधिया ने लिखा, इस विस्तारीकरण से बगल के जिलों में सकारात्मक असर होगा। बिना रिफाइनरी से जुड़ा हुआ अशोकनगर जिला है, अशोकनगर रेल और सड़क माध्यम से जुड़ा हुआ है। केंद्रीय मंत्री व गुना सांसद ने हरदीप सिंह पुरी से आग्रह किया कि बिना रिफाइनरी के अन्य औद्योगिक इकाइयां अशोकनगर में लगे। केंद्रीय मंत्री बिना रिफ़ाइनरी का अशोकनगर में विस्तार कर युवाओं, महिलाओं और आमजन का आर्थिक व सामाजिक विकास करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed