{"_id":"652aa24162c01c08340c3e49","slug":"mp-news-fire-in-factory-not-extinguished-for-18-hours-in-ashoknagar-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: अशोकनगर में 18 घंटे से नहीं बुझी कारखाने में लगी आग, 30 फीट ऊंची दिखीं लपटें, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: अशोकनगर में 18 घंटे से नहीं बुझी कारखाने में लगी आग, 30 फीट ऊंची दिखीं लपटें, मची अफरा-तफरी
Sat, 14 Oct 2023 07:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 14 Oct 2023 07:44 PM IST
सार
Ashoknagar Massive Fire: अशोकनगर जिले के एक कारखाने में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। 18 घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। इसे बुझाने के लिए जिले की फायर ब्रिगेड के साथ-साथ पड़ोसी जिले की फायर ब्रिगेड भी लगाई गई है। आग ने कारखाने के अलावा निजी अस्पताल को भी चपेट में ले लिया है।
विज्ञापन
कारखाने में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अशोकनगर के बायपास रोड पर टायर शोरूम और टायर में रिमोल्डिंग करने वाली फैक्ट्री के गोदाम में पिछले 18 घंटे से लगी हुई है। तीन मंजिला इमारत में टायर भरे हुए थे, जिसमें लगभग 10 दमकल की गाड़ियों से पानी डालकर आग बुझाई जा रही है। यह आग शुक्रवार देर शाम से लगी हुई है, जिसमें लगभग 15 टैंकर भी आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं, पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। गोदाम के तल घर में से लगातार आग एवं धुएं की लपटें उठती नजर आ रही हैं। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
बीच शहर में घनी बस्ती में यह फैक्ट्री संचालित हो रही थी, जिसमे आग लगने से अधिक नुकसान होने की संभावना है। इस फैक्ट्री में सैकड़ों की तादाद में टायर भरे हुए थे। सबसे पहले आग फैक्ट्री के तल घर में लगी, जो कि शहर के बीचो-बीच तलघर बनाकर इसमें टायर भरे हुए थे। वहीं, पास की बिल्डिंग में हॉस्पिटल भी है, जिसमें हास्पिटल के मरीज भी अपनी जान बचाकर बाहर निकाले गए हैं। प्रशासन द्वारा शुक्रवार शाम से ही मौके पर पहुंचकर इस आग को बुझाने की कोशिश लगातार की जा रही है।
बता दें कि हॉस्पितल का अगला हिस्सा इस आग में जल गया है। जबकि आसपास की दुकानों में अफरा-तफरी का माहौल है। आग पर काबू पाने के लिए जिले की सभी फायर ब्रिगेड बुलाई गई है। रात 11 बजे तक काबू नहीं पाया। यहां टायरों को रिमोलड़ किया जाता है, इसमें टायर रिमोलड़ करने के उपयोग होने वाली केमिकल भरे हुए थे। केमिकल की वजह से आग की लपटें लगातार बढ़ रही थीं। बाहर भी आसपास भी बड़ी संख्या में टायर पड़े हुए थे। जेसीबी की माध्यम से अगले हिस्से को तोड़कर तलघर में पानी भरने की कोशिश की रही है। ताकि तल घर में रखे हुए टायरों में लगी हुई आग पानी भरने से बुझ सके।
विज्ञापन
देर शाम लगभग आठ बजे के करीब लगी दुकान में आग
शुक्रवार को लगभग आनंद टायर की दुकान में अचानक आग लग गई। वहां पर काम करने वाले कर्मचारियों ने आग को तुरंत देख लिया और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी थी। लेकिन आग बुझाने का नाम नहीं ले रही थी और धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। फायर ब्रिगेड आग बुझाने की कोशिश करती रही, लेकिन उसे पर काबू पाया नहीं जा सका। पास की दीपक दीपम अस्पताल में अगले हिस्से में आग लग गई है। हालांकि, गनीमत है कि दमकल के वहां तुरंत आग पर काबू पाया गया। हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया, लगभग अस्पताल में सात से आठ मरीज भर्ती थे।
दो जिलों की दमकल के द्वारा नहीं पाया जा सका आग पर काबू
पिछले 18 घंटे 20 जाने के बाद भी दो जिलों की दमकल आग पर अभी तक काबू नहीं पा सकी है। जबकि नेशनल फर्टीलाइजर लिमिटेड की दमकल की गाड़ी के द्वारा भी इस आग पर काबू किया जा रहा है।