फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   MP News: CM Mohan Yadav was a victim of an accident in Ashoknagar, the stairs collapsed

MP News: सीएम मोहन यादव अशोकनगर में हादसे का शिकार, मीडिया से बात कर रहे थे तभी टूट गईं सीढ़ियां

Wed, 19 Mar 2025 04:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 19 Mar 2025 04:51 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अशोकनगर में हादसे का शिकार हो गए। वे मीडिया से बात कर रहे थे तभी वहां की सीढ़ियां टूट गईं। सीएम गिरते-गिरते बचे। 

विज्ञापन
MP News: CM Mohan Yadav was a victim of an accident in Ashoknagar, the stairs collapsed
सीएम सीढ़ियों से गिरते-गिरते बचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव रंगपंचमी के अवसर पर बुधवार को अशोकनगर स्थित मां जानकी धाम करीला पहुंचे, यहां मीडिया से बातचीत के दौरान सीढ़ी टूट गई। जिस पर खड़े सीएम और अन्य लोग अचानक लडखड़ा गए। वहां पर मौके पर मौजूद कार्यकर्ता और अधिकारियों ने सीएम को संभाला।
विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने माता जानकी के दर्शन किए। इसके बाद दर्शन करने के लिए रेलिंग से निकल रहे श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की। इस दौरान सीएम सीढ़ीयों से उतर कर जा रहे थे। तभी वह नीचे पहुंचकर मीडिया से चर्चा करने लगे। इस दौरान अचानक से सीढ़ियां टूट गईं। हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। सीढ़ियों पर अधिक लोग खड़े थे, अधिक वजन होने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गेर में पहली बार हुई मौत, महिलाओं को बनाया निशाना, हुड़दंगियों ने मचाया हंगामा

इसके बाद करीला मंदिर के सामने बने मंच पर सभी लोग पहुंचे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने सीएम के सामने माता जानकी धाम को करीला लोक बनाने, यहां बड़ी होटल खुलवाने सहित अन्य व्यवस्थाओं की मांग रखी। साथ ही करीला मंदिर क्षेत्र में शराब की बिक्री पर रोक लगाने की भी मांग की। सीएम ने भी अपने संबोधन में व्यवस्थाएं करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मेले के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की थी, जो दे दिए गए। इसके बाद सीएम डॉ. यादव ने करीला मेले के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें- टायर फटने के बाद ट्रक से टकराया पिकअप, सड़क हादसे में दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

बता दें कि धाम में रंगपंचमी पर तीन दिवसीय मेला चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव करीला पहुंचे। वह माता जानकी के दर्शन और पूजन कर सभा को संबोधित कर रहे थे। करीला धाम स्थित हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत कमिश्नर मनोज कुमार खत्री, आईजी अरविंद कुमार सक्सेना, प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला, कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन ने किया। वह कार्यक्रम में एक घंटे तक रुकने के बाद इंदौर के लिए रवाना हो गए थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed