फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   MP News Ashoknagar district boy pawan ojha made solar powered car khatiya

MP News: जुगाड़ से लड़के ने बनाई 'खटिया कार', रफ्तार और खासियत देख आनंद महिंद्रा भी रह गए हैरान

Tue, 19 Sep 2023 07:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 19 Sep 2023 07:13 PM IST
सार

मध्यप्रदेश का एक लड़का सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर उसकी जमकर तारीफ हो रही है, लोग उसके जुगाड़ को देखकर हैरान हैं। उसने एक कार बनाई है, नाम दिया है 'खटिया कार'। इसमें पांच से छह लोग सवारी कर सकते हैं। इसकी खूबियां किसी को भी हैरान कर सकती हैं।

विज्ञापन
MP News Ashoknagar district boy pawan ojha made solar powered car khatiya
पवन द्वारा बनाई गई खटिया कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अशोकनगर के निवासी 21 वर्षीय पवन ओझा अपने नए-नए अविष्कारों के लिए क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध हैं। इस बार उनकी प्रसिद्धि का कारण है जुगाड़ से बनाई हुई खटिया कार, जिसे खेती किसानी में इस्तेमाल करने के लिए उन्होंने बनाया है। जो कि पहले पेट्रोल से चलती थी, लेकिन बढ़ती हुई पेट्रोल की कीमत को देखते हुए उन्होंने इसमें संशोधन किया और इसे बैटरी से चलने वाला बनाया। साथ में एक सोलर प्लेट भी लगाई, ताकि बैटरी उसी से चार्ज भी हो जाए। यहां तक कि पूर्व में उनकी जुगाड़ के एक वीडियो को आनंद महिंद्रा भी रिट्वीट कर चुके हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है, इस बात को अशोकनगर से महज 15 किलोमीटर दूर स्थित सेमरखेड़ी गांव में रहने वाले पवन ओझा के द्वारा एक बार फिर से सार्थक कर दिखाया है, जिसमें उन्होंने खटिया में चार पहिए लगाकर उसको कार का रूप दिया है और उसका नाम दिया है खटिया कार। कार का निर्माण करने वाले पवन ओझा से बात करके पता चला कि वह एक छोटे किसान परिवार से हैं, जिन्हें अपनी खेती-बाड़ी करने में कई प्रकार के संसाधन जुटाने पड़ते हैं। खेत पर सामान लाने ले जाने के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया जाता था, जिसके चलते खर्च भी ज्यादा आता है और समय भी अधिक लगता है। इसी सोच के चलते खेती-बाड़ी के लिए छोटी खटिया कार बनाने का विचार किया और बना डाली और उसी के साथ एक पंखा भी, जो की फसल की उड़ाबनी में इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि पवन की उम्र अभी 21 वर्ष है और परिवार में खेती-बाड़ी के काम में हाथ बंटाता है, जिसमें जरूरत के हिसाब से उसने इस तरह की खटिया कार आवश्यकता के अनुसार ही बनाई, जिसमें उसके चाचा और परिवार के कई लोगो ने भी उसकी मदद की। पवन ओझा का पढ़ाई में मन न लगने के कारण उसने बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी और कम उम्र में ही इस तरह के नए-नए अविष्कार करना शुरू कर दिया था, जिसमें अब उसे सफलता मिलने लगी है। लोग इस तरह के उसके अविष्कार को देखकर अचंभित भी रह जाते हैं।

पहले पेट्रोल से, बाद में बैटरी से चलने वाली खटिया कार बनाई
पवन ओझा ने पहले इस खटिया कार में पेट्रोल से चलने वाला छोटा इंजन लगाया था और अब बैटरी से चलने वाली इस खटिया को कार के रूप में बनाया है। उसने इस कार को बनाते समय किसानों पर पूरा फोकस रखा है। क्योंकि शुरू में इस कार को जब उसने बनाया था तो पेट्रोल का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन बढ़ती हुई पेट्रोल की कीमत की चलते उसने अपना इरादा बदला और उसे बैटरी कार के रूप दे दिया, जिसकी खास बात यह भी है कि इसकी बैटरी सौर ऊर्जा से चार्ज भी होती है।


पवन बताते हैं कि इस कार को किसान खेत पर ले जाएगा तो बैटरी सौर पैनल से चार्ज भी होती रहेगी। क्योंकि अधिकतर गांव में या खेतों पर बैटरी लाइट न होने के कारण चार्ज नहीं हो पाती है और सौर पैनल से इसकी बैटरी खुद-ब-खुद चार्ज हो जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पहले खटिया कार में साइकिल के पहिए और कार की स्टेरिंग का इस्तेमाल किया था। लेकिन अब चारों पहिए छोटी स्कूटी के रूप में इस्तेमाल किए गए हैं और आगे की ओर हैंडल और पीछे की ओर बैटरी को सेट किया गया है। जबकि दूसरी तरफ मोटर लगी है, खटिया कार में  आराम से चार-पांच लोग सवार हो जाते हैं और यह खटिया कार इन सभी को लेकर आराम से लेटकर या बैठकर सफर का मजाकर संगीत का आनंद लेकर सफ़र और अपना काम कर सकते हैं।

सोशल मीडिया पर पवन ऊर्जा के वीडियो वायरल होने के बाद हरियाणा के हॉस्पिटल के द्वारा फोन पर पवन ओझा ने दवा मिक्स करने बाली मशीन को बना कर दिया है, जिसकी कीमत सिर्फ़ पांच हज़ार रुपये में बनाकर भेजी गई है। पवन ओझा ने इस तरह की बड़ी मशीन की कीमत को एक लाख़ रुपये में आने का दावा किया है और यह उस मशीन का छोटा रूप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed