{"_id":"64fd9d0a940f392abd00e898","slug":"mp-news-70-goats-died-due-to-lightning-falling-on-a-kutcha-house-in-ashoknagar-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: अशोकनगर में कच्चे घर पर आकाशीय बिजली गिरने से 70 बकरियों की मौत, करीब 10 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: अशोकनगर में कच्चे घर पर आकाशीय बिजली गिरने से 70 बकरियों की मौत, करीब 10 लाख का नुकसान
Sun, 10 Sep 2023 04:10 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 10 Sep 2023 04:10 PM IST
सार
MP News: मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया है। दरअसल, कच्चे घर पर आकाशीय बिजली गिरने से 70 बकरियों की एक साथ मौत हो गई। बकरियों की अनुमानित कीमत करीब दस लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
70 बकरियों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अशोकनगर के ईसागढ़ में मॉडल स्कूल के पीछे बने कच्चे घर में करीब आधी रात को आकाशीय बिजली गिरने से घर के अंदर बधी 70 बकरियों की मौत हो गई। बकरियों को चराने के लिए जब चरवाहा बकरियों को निकानले पहुंचा तो सभी बकरियां मरी पड़ी थी, जिसकी सूचना बकरी के मालिक को दी गई। बकरियों की मौत से अनुमानित 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, मॉडल स्कूल के पीछे रहने वाले रंजीत खटीक के पास 70 बकरियां थीं। अपने घर के थोड़ी दूर कच्चे घर में लोहे के टीन चढ़ाकर बकरियों को बांध रखा था। बकरियों को शनिवार को दिन भर चराकर लाने के बाद घर के अंदर बंदकर रखा था। उसने बताया कि रात को तेज बारिश भी हुई थी और तेज चमकदार बिजली भी चमक रही थी।
विज्ञापन
जब रविवार की सुबह बकरियों को निकालने के लिए पहुंचा तो देखा सारी बकरियां मरी पड़ी हैं। पहले तो उसे कुछ समझ नहीं आया। इसी दौरान मोहल्ले के लोगों ने बताया कि रात को तेज गरज-चमक हो रही थी, उसी दौरन बिजली गिर गई, जिससे बकरियां मर गईं।
विज्ञापन
