फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   MP Election 2023: Leader of Opposition taunts Scindia, says- He has committed maximum scams

MP Election 2023: नेता प्रतिपक्ष का सिंधिया पर तंज, कहा- सबसे ज्यादा घोटाले इन्होंने किए, जनता सबक सिखाएगी

Mon, 02 Oct 2023 10:07 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 02 Oct 2023 10:07 AM IST
सार

MP Election 2023: नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने सिंधिया को भूमाफिया कहते हुए कहा है कि कमलनाथ जी ने कहा है कि मध्यप्रदेश में हमारी सरकार आते ही एक आयोग भू माफियाओं के लिए बनायेगे और सबको जेल में डालेंगे।

विज्ञापन
MP Election 2023: Leader of Opposition taunts Scindia, says- He has committed maximum scams
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे है वैसे ही कांग्रेस सिंधिया पर तीखे जुबानी हमले बोल रही है। यही वजह हैं कि कांग्रेस के नेताओं के टारगेट पर कमलनाथ की सरकार गिराने बाली सिंधिया टीम है, इसलिए वह लगातार सिंधिया पर जुबानी हमले बोल रहे हैं। मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने सिंधिया को चिंदी चोर और जमीन चोर कहा है। गोविंद सिंह ने कहा कि ग्वालियर चंबल अंचल गुलामी से अब आजाद हुआ है।
विज्ञापन


दरअसल मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है और इसका नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह कर रहे हैं। हाल ही में यात्रा अशोक नगर जिले में पहुंची और यहां नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह सिंधिया पर जमकर हमला बोला है। आमसभा के दौरान अपने भाषण में डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा सिंधिया चिंदी चोर और जमीन चोर हैं। सिंधिया को ज्योति प्रसाद कहते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा जमीन घोटाले इन्होंने ही किए हैं। यह सभी कांग्रेस से गद्दारी करके अपनी जमीन बचाने और हड़पने के लिए भाजपा में गए हैं, लेकिन जनता अब ऐसे गद्दारों को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन


डॉक्टर गोविंद सिंह ने सिंधिया को भूमाफिया कहते हुए कहा है कि कमलनाथ जी ने कहा है कि मध्यप्रदेश में हमारी सरकार आते ही एक आयोग भू माफियाओं के लिए बनायेगे और सबको जेल में डालेंगे। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के प्रति जनता के समर्थन से भाजपा घबराई हुई है इसलिए कांग्रेस नेताओं को चुन-चुनकर फंसाया जा रहा है। उन पर ईडी और आईटी के छापे डलवाए जा रहे हैं। इस समय जो मोदी जी बोल रहे है वही ईडी काम कर रही है, निष्पक्षता बिल्कुल नहीं बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही, डॉक्टर गोविंद ने कहा है कि सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद ग्वालियर चंबल अंचल गुलामी से पूरी तरह आजाद हो गया है। अब कांग्रेस के कार्यकर्ता सीना तानकर राजनीति कर रहे हैं और इस अंचल में उन्हें मान सम्मान भी मिल रहा है। सिंधिया के रहते कांग्रेस के किसी कार्यकर्ता को सम्मान नहीं मिला, जो महाराज कहता था और चरण वंदना करता था ग्वालियर चंबल अंचल में उसी सम्मान दिलाया जाता था, लेकिन ऐसा नहीं है और हमारे कार्यकर्ता पूरी तरह खुश और मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed