फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   MP Election 2023: Jyotiraditya Scindia Attended Booth Level Party BJP Workers Meet In Ashoknagar Chanderi

MP Election 2023: सिंधिया ने चंदेरी में कार्यकर्ताओं में जगाया जोश, CM के सवाल पर बोले- हम तो कार्यकर्ता हैं

Wed, 11 Oct 2023 01:33 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 11 Oct 2023 01:33 PM IST
सार

Jyotiraditya Scindia In Chanderi: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर जिले की चंदेरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी नेताओं की नहीं कार्यकर्ताओं की पार्टी है। 
 

विज्ञापन
MP Election 2023: Jyotiraditya Scindia Attended Booth Level Party BJP Workers Meet In Ashoknagar Chanderi
चंदेरी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों की रणभेरी बजते ही सभी दिग्गज नेताओं को सक्रिय कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने प्रभाव क्षेत्र वाले अशोकनगर जिले की चंदेरी विधानसभा सीट पर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच उन्होंने कहा कि आपके पसीने की एक बूंद के बदले मैं पसीना बहा दूंगा। हम कार्यकर्ताओं की पार्टी है। आप लोग जी-जान से जुट जाइए। 

विज्ञापन


चंदेरी विधानसभा सीट के लिए भाजपा ने जगन्नाथ सिंह रघुवंशी को प्रत्याशी बनाया है। इस अवसर पर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन रखा गया था। इसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हमारी पार्टी नेताओं की पार्टी नहीं है। हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। किसी की पहचान, महत्व है तो वह भाजपा के आम कार्यकर्ताओं का महत्व है। आपके बीच में भारत सरकार के मंत्री के रूप में नहीं आया हूं। सांसद के रूप में नहीं आया हूं। मैं आपके बीच परिवार के सदस्य के तौर पर आया हूं। एक कार्यकर्ता के तौर पर आया हूं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के सवाल पर बोले- हम तो कार्यकर्ता हैं
मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर सिंधिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासन वाली पार्टी है एवं यह निर्णय पार्टी ही करेगी। हम सभी कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे हैं। भाजपा को मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत से जिताना है। यह हमारा ध्येय है। पिछले वर्षों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीमारू राज्य को बेमिसाल बनाया है। इसका लाभ साढ़े नौ करोड़ नागरिक ले रहे हैं। 

विधायक को दिया करारा जवाब
जन आक्रोश यात्रा के दौरान कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह चौहान ने कहा था कि मैं किसी राजा-महाराजा की चमचागिरी करके विधायक नहीं बना हूं। न ही किसी की चमचागिरी करता हूं। इस पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मैं ऐसे लोगों पर कोई टिप्पणी नहीं करता। इतना जरूर कहना चाहूंगा कि ऐसे लोगों को जब अहंकार चढ़ जाता है, तब भगवान ही साक्षी होते हैं कि ऐसे लोगों का क्या होता है। वहीं, राज्य के मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि उनकी उलटी गिनती शुरू हो गई है। जल्द ही जनता उन्हें इस बात का जवाब देगी। यह किसी को बताने की जरूरत नहीं कि गोपाल सिंह चौहान भाजपा की लोकप्रियता से बौखला गए हैं। अनाप-शनाप भाषा का प्रयोग कर मामलों को तूल दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed