फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   MP Election 2023: Congress MLA taunts Scindia, says- I am MLA not because of Maharaja

MP Election 2023: कांग्रेस विधायक का सिंधिया पर तंज, कहा-  महाराजा की चमचागिरी से नहीं पंजे की वजह से MLA हूं

Tue, 03 Oct 2023 07:28 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 03 Oct 2023 07:28 AM IST
सार

MP Election 2023: चंदेरी से कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह चौहान रविवार को अशोकनगर में जन आक्रोश यात्रा में शामिल हुए, जहां उन्होंने सिंधिया के बयान पर पलटवार किया और कहा कि वे किसी राजा महाराजा की चमचागिरी से विधायक नहीं हैं।

विज्ञापन
MP Election 2023: Congress MLA taunts Scindia, says- I am MLA not because of Maharaja
चंदेरी विधायक गौपाल सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की विधानसभा चुनाव में अब मंचों से नेताओं के बीच जुबानी हमले तेज हो गए हैं। अब चंदेरी से कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह चौहान ने सिंधिया पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि वे किसी राजा-महाराजा की चमचागिरी से नहीं बल्कि कांग्रेस के पंजे की वजह से विधायक हैं। दरअसल कुछ वक्त पहले चंदेरी विधानसभा में लाडली बहना कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने चंदेरी विधायक पर निशाना साधते हुए कहा था कि चंदेरी में 10 साल से कांग्रेस पार्टी से विधायक बैठा हुआ है और कुछ गलतियां तो हमारी भी रही थी होगी। सिंधिया के इस बयान पर अब चंदेरी विधायक गोपाल सिंह चौहान ने पलटवार किया है। रविवार को अशोकनगर में जनआक्रोश यात्रा में शामिल होने पहुंचे चंदेरी विधायक ने बिना नाम लिए सिंधिया पर पलटवार किया और कहा कि वह किसी राजा-महाराजा की चमचागिरी से नहीं बल्कि कांग्रेस के पंजे की वजह से विधायक हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


पैदा होने से पहले कि हम हैं विधायक
चंदेरी विधायक गोपाल सिंह चौहान ने सिंधिया का नाम लिए बिना कहा कि हम विधायक जब से है जब तुम पैदा नहीं हुए थे, गोपाल सिंह चौहान इतने पर नहीं रुके उन्होंने कहा कि हम विधायक थे कांग्रेस के पंजे की वजह से किसी राजा या महाराज की वजह या चमचागिरी की वजह से नहीं हम जनसेवक हैं। मैं पिछले 20 साल से जनता के आशीर्वाद से जनपद अध्यक्ष रहा और तीसरी बार हाथ के पंजे से सोनिया गांधी, इंदिरा गांधी की पार्टी से विधायक हूं। मैं किसी की चमचागिरी की वजह से विधायक नहीं हूं। इस दौरान मंच से सिंधिया को चैलेंज करते हुए कहा कि ताकत हो तो लगा देना जोर मुझ में ताकत होगी तो मैं जीत जाऊंगा, जितने तलवे चाट सकते हो चाट लो शिवराज सिंह के, तीन महीने बाद हम बताएंगे, हमारी सरकार आएगी, हमारी सत्ता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed