{"_id":"655f7c98e45168b144023853","slug":"mp-crime-gang-rape-of-15-year-old-girl-all-three-accused-kept-brutalizing-her-for-five-and-a-half-hours-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Crime: 15 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीनों आरोपी साढ़े पांच घंटे तक करते रहे दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Crime: 15 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीनों आरोपी साढ़े पांच घंटे तक करते रहे दरिंदगी
Thu, 23 Nov 2023 09:53 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 23 Nov 2023 09:53 PM IST
सार
अशोकनगर के मुंगावली में गांव के ही तीन युवकों ने एक नाबालिग से दरिंदगी की। तीनों ने रात में नाबालिग का अपहरण किया फिर खंडहर में जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। तीन आरोपियों ने पहले नाबालिग का अपहरण किया फिर पांच घंटे तक उसके साथ दरिंदगी को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक मामला अशोकनगर जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र का है। गुरुवार दोपहर को पीड़िता अपने परिजनों के साथ मुंगावली थाने पहुंची और थाने में एक आवेदन दिया। इसमें उसने बताया कि बुधवार रात साढ़े ग्यारह बजे वह बाथरूम के लिए अपने आंगन में गई। तभी अचानक से गांव के ही तीन युवकों ने किशोरी को पीछे से पकड़ लिया और रुमाल से उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद तीनों आरोपी उसे पास के एक खंडहर में उठाकर ले गए। तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। सुबह करीब 5 बजे आरोपी पीड़िता से बोले कि यह बात किसी को मत बताना, अगर किसी को बताया तो तेरे परिवार को जान से मार देंगे। वे भाग गए।
किशोरी जैसे-तैसे घर पहुंची और पूरा घटना परिजनों को बताई। मुंगावली थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश देना भी शुरू कर दिया है।