फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   Jyotiraditya Scindia bluntly scolds the corrupt

MP News: भ्रष्टाचारियों को ज्योतिरादित्य सिंधिया की दो टूक, कहा- मेरे रहते नहीं होने दूंगा कोई गलत कार्य

Mon, 22 Apr 2024 01:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोक नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोक नगर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 22 Apr 2024 01:03 PM IST
सार

MP News: अशोकनगर प्रवास पर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भ्रष्टाचार, अनियमितता और अनैतिक कार्य करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा नेता अमरजीत छावड़ा पर हुए जानलेवा हमले पर भी दुःख व्यक्त किया।

विज्ञापन
Jyotiraditya Scindia bluntly scolds the corrupt
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के गुना-अशोकनगर लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से बात करते हुए भ्रष्टाचार, अनियमितता और अनैतिक कार्य करने वालों को सीधे शब्दों में चेता दिया है। सिंधिया ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में मेरे यहां न रहते जो अनियमितताएं, भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्य हुए हैं वो अब चुनाव परिणाम आने के बाद बर्दाश्त नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि जब तक मैं यहां था तब तक ऐसी कोई घटना यहां नहीं घट पाई। उन्होंने भाजपा नेता अमरजीत छावड़ा पर हुए जानलेवा हमले पर भी दुःख व्यक्त किया। वहीं पुलिस की कार्रवाई की सराहना भी की।

विज्ञापन

कई मसलों पर की चर्चा
दरअसल, भाजपा लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रवास पर अशोकनगर आए, जहां उन्होंने आज मीडिया से चर्चा करते हुए तमाम मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 2019 तक जब मैं यहां था तो कोई अनैतिक घटना नहीं घटने दी, लेकिन पिछले कुछ समय में अशोकनगर में ऐसी कुछ घटनाएं घटित हुई हैं, मैं अशोकनगर की जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मेरे रहते ऐसा कोई कृत्य अशोकनगर में नहीं होने दूंगा। वहीं इस मौके पर सिंधिया ने कई मसलों पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed