फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   Due to character doubt husband cuts wife hand with an ax in Ashok Nagar

MP News: चरित्र शक में हैवानियत, जिस हाथ से फोन पकड़ती थी पत्नी, पति ने उसे कुल्हाड़ी से काटा, क्या बेटी बोली?

Fri, 12 Apr 2024 11:47 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 12 Apr 2024 11:47 AM IST
सार

Ashok Nagar Crime News: आरोपी की 11 साल की बेटी ने पिता की इस हैवानियत को देखा है। उसने बताया कि पापा  मम्मी के हाथ और पैर दोनों काटना चाहते थे। लेकिन, हमारे जागने के बाद वे दाहिना हाथ काटकर अपने साथ ले गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Due to character doubt husband cuts wife hand with an ax in Ashok Nagar
अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ashok Nagar Crime News: मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में पति की हैवानियत का मामला सामने आया है। जहां चरित्र शंका में पति ने कुल्हाड़ी से कई वार कर पत्नी का हाथ काट डाला। महिला जिस हाथ से फोन पकड़कर बात करती थी, पति ने उसी को काट दिया और फिर अपने साथ लेकर फरार हो गया। घटना देहात थाना की जगदंबा कॉलीनी की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कमल अहिरवार अपनी पत्नी मिथलेश अहिरवार और बच्चों के साथ जगदंबा कॉलोनी में रहता हैं। घटना बुधवार-गुरुवार की रात की है। महिला के 11 साल के बेटी वैशाली ने बताया कि रात को हम सभी सो रहे थे। अचानक ही मम्मी की चीखने चिल्लाने की आवाज आई तो हम जाग गए। देखा कि पापा ने मम्मी के हाथ पर कुल्हाड़ी से वार कर रहे हैं। वे मम्मी के हाथ और पैर दोनों काटना चाहते थे। लेकिन, हमारे जागने के बाद वे दाहिना हाथ काटकर अपने साथ लेकर भाग गए। इसके बाद मैंने मम्मी के कटे हाथ पर कपड़ा बांधा और पैदल ही अस्पताल के लिए निकली। रास्ते में पुलिस की गाड़ी हमें देखकर रुक गई, फिर वे हमें अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन


वैशाली ने कहा कि पापा ने मम्मी के कंधे पर भी कई बार किए थे। लेकिन, हमारी नींद नहीं खुली, शायद उन्होंने हम सबको नींद की गोली खिला दी थी। पुलिस ने घटना के बार फरार हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से कटा हुआ हाथ और कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन पर बात करने पर शक करता था
घायल महिला ने बताया कि मैं किसी से भी बात करती थी तो वह शक करता था। उसके सामने बात करती थी तो भी शक करता था। इस बात को लेकर विवाद होता रहता था, लेकिन बाद में सब शांत हो जाता है। रात को दो-तीन बजे के करीब में सो रही थी। तभी उसने मेरा हाथ काट दिया। मेरे बच्चे मुझे सड़क पर लाए, वहां पुलिस मिल गई, जिन्होंगे गाड़ी से अस्पताल पहुंचा। 


पुलिस ने कटा हाथ अस्पताल भेजा 
पुलिस ने बताया कि मिश्लेश अहिरवार के पति कमल  अहिरवार ने कुल्हाड़ी से पत्नी का हाथ काट दिया। केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार किया है। उसने हाथ क्यों काटा अभी यह स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है।  महिला का कटा हाथ बरामद कर अस्पताल भेज दिया है। 

MP News: चरित्र शक में हैवानियत, जिस हाथ से फोन पकड़ती थी पत्नी, पति ने उसे कुल्हाड़ी से काटा, क्या बेटी बोली? Due to character doubt husband cuts wife hand with an ax in Ashok Nagar  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed