{"_id":"66abb7cfb055c57414078243","slug":"congresss-protest-against-anurag-thakurs-statement-gandhi-park-turned-into-a-cantonment-for-five-hours-the-protest-ended-without-burning-the-effigy-ashoknagar-news-c-1-1-noi1226-1954543-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashoknagar: अनुराग ठाकुर के बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, गांधी पार्क पांच घंटे छावनी में तब्दील रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashoknagar: अनुराग ठाकुर के बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, गांधी पार्क पांच घंटे छावनी में तब्दील रहा
Thu, 01 Aug 2024 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 10:18 PM IST
सार
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर भाजपा के पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर के द्वारा दिए गए बयान के विरोध में गुरुवार को कांग्रेसियों के द्वारा अशोकनगर में धरना प्रदर्शन किया गया। लेकिन वे पुतला दहन नहीं कर पाए।
विज्ञापन
धरना देते हुए कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अशोकनगर के गांधी पार्क में गुरुवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा राहुल गांधी पर दिए बयान का विरोध किया। दोपहर के समय से कार्यकर्ता एकत्रित हुए और धरना दिया। कांग्रेसी कार्यकर्ता अनुराग ठाकुर का पुतला दहन करने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते लगभग दो घंटे तक धरना देने के बाद बिना पुतला दहन के ही धरना समाप्त करना पड़ा।
विज्ञापन
आपको बता दें, कांग्रेस के प्रदर्शन और पुतला दहन की जानकारी लगने के बाद से ही पुलिस अलर्ट थी। सुबह के समय ही बड़ी संख्या में पुलिस जवान गांधी पार्क पर तैनात कर दिए गए थे। लगभग पांच घंटे तक पूरा इलाका छावनी में तब्दील रहा। गांधी पार्क की ओर आने वाले मार्ग पर पुलिस जवान तैनात रहे और धरना समाप्त होने के काफी देर तक भी पुलिस अलर्ट रही।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन के दौरान एसडीएम अनिल बनवारिया, नायब तहसीलदार मयंक तिवारी, शंभु मीना एवं छह थानों के थाना प्रभारी मौजूद रहे। साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी पानी का टैंकर नगर पालिका के कर्मचारी एवं पानी के कैन भर कर रखे गए थे। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं की अपेक्षा से कई गुना ज्यादा पुलिस जवान तैनात थे। इस दौरान पुलिस से भी कांग्रेसियों की बहस हुई और कांग्रेसियों ने अधिक पुलिस जवान तैनात किए जाने को लेकर भी कई तरह के सवाल उठाए।
विज्ञापन
कार्यकर्ता बोले, हमारी नाकामी पुतला नहीं जला पाए
धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं का काफी देर तक संबोधन चला, जिसमें उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर आरोप लगाए। साथ ही मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। वहीं, इसी दौरान अशोकनगर विधायक हरीबाबू राय ने कहा कि हम लोगों की आवश्यकता है कि कार्यकर्ता बढ़ाएं, धरना प्रदर्शन के लिए अधिक लोगों को आना चाहिए। साथ ही विधायक हरीबाबू राय ने कहा कि पुलिस भले ही हमारे साथ मारपीट करे। हमें गाड़ियों में भर ले जाए, लेकिन हम इसी तरह से प्रदर्शन करते रहेंगे।
