फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   Ashoknagar: Railway underpass damaged, Bina-Guna track closed for hours

Ashoknagar: रेलवे अंडरपास क्षतिग्रस्त, घंटों बीना-गुना ट्रेक बंद, बीएड का पेपर देने जा रहे परीक्षार्थी परेशान

Wed, 24 Jul 2024 08:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 24 Jul 2024 08:32 PM IST
सार

प्रदेश में बारिश के चलते कई परेशानियां सामने आ रही हैं। अशोकनगर जिले में पिपरई स्टेशन के पहले बना अंडरपास बारिश से आंशिक रूप से टूट गया। इसके चलते कई ट्रेने रोक दी गईं। 

विज्ञापन
Ashoknagar: Railway underpass damaged, Bina-Guna track closed for hours
गुना-बीना ट्रेक पर बना अंडरपास टूट गया। इससे रेल यातायात प्रभावित हुआ। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुना-बीना रेलवे ट्रेक पर पिपरई स्टेशन के पहले बने अंडरपास तेज बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया और इसकी जानकारी जैसे ही रेलवे के अधिकारियों को मिली तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस ट्रैक पर ट्रेनों का यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया। कई ट्रेनों को बीना, मुंगावली और अशोकनगर, गुना स्टेशन पर ट्रेनों को खड़ा कर दिया। बाद में रेलवे के अधिकारियों ने बारीकी से इस अंडरपास व ट्रेक का निरीक्षण किया और उसके बाद ट्रेनों का संचालन चालू किया।
विज्ञापन


इस दौरान चार यात्री ट्रेन प्रभावित हुईं और ऐसे में मुंगावली पिपरई स्टेशन से बीएड का पेपर देने जाने वाले परीक्षार्थी परेशान देखे गए, क्योंकि एक ओर नेशनल हाईवे पर पानी जमा था और बाद में ट्रेनें भी बंद हो गईं और लगभग दो घंटे देरी से  बीना कोटा मेमू ट्रेन यहां पहुंची। उसके बाद यात्रियों ने व परीक्षार्थियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed