{"_id":"6676fd344def19fb850efae6","slug":"ashoknagar-parcel-boy-raped-mentally-deranged-girl-threatened-her-family-and-demanded-rs-5-lakh-from-them-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"AshokNagar: पार्सल बॉय ने मानसिक विक्षिप्त लड़की संग किया दुष्कर्म, धमकी देकर परिवार से मांगा पांच लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AshokNagar: पार्सल बॉय ने मानसिक विक्षिप्त लड़की संग किया दुष्कर्म, धमकी देकर परिवार से मांगा पांच लाख रुपये
Sat, 22 Jun 2024 10:05 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 22 Jun 2024 10:05 PM IST
सार
पार्सल बॉय ने मानसिक रूप से बीमार लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। आर्य समाज में शादी कर बदनाम करने की धमकी देकर परिवार वालों से पांच लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
मुंगावली थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अशोकनगर जिले के मुंगावली में एक मानसिक रूप से बीमार लड़की को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी यही नहीं रुका, उसने पीड़िता को झांसा देकर उसके साथ शादी कर ली। इसके बाद लड़की को बदनाम करने की धमकी देकर उसके घर वालों से पांच लाख रुपये की डिमांड करने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
पीड़िता अपने परिवार के साथ थाने आई थी। जहां पर उसने बताया कि लगभग ढाई साल पहले आरोपी से मिली और उसने दोस्ती कर उसके साथ फोटो खींच लिया था। फिर कहने लगा कि वह यही फोटो वायरल कर देगा। लड़की इस बात से डर गई, उसे लगा कि इस लड़के के साथ फोटो से उसकी बदनामी होगी, इसके बाद आरोपी उससे दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
लड़की की मानसिक स्थिति ठीक न होने की वजह से उसका भोपाल में इलाज चल रहा था। जनवरी के महीने में वह अपनी दवाइयां लेने के लिए भोपाल गई थी। इसी दौरान आरोपी भी चला गया और उसके साथ शादी कर ली। शादी के समय की फोटो ले लिए। कुछ दिनों पहले आरोपी ने लड़की के एक रिश्तेदार को फोन कर कहा कि तुम्हारे रिश्तेदार की लड़की से मैंने शादी कर ली है। अगर बदनामी से बचना चाहते हैं तो पांच लाख रुपये दे दो। यह बात रिश्तेदार में पीड़िता की परिजनों को बताया। इसके बाद वह मुंगावली थाने पहुंचे और वहां जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी ने पुलिस को बताया है कि पहले उसने केवल उससे दोस्ती की थी। लड़की को फोटो से जब ब्लैकमेल किया तो वह डर गई। इसी बात का फायदा उठाकर उसने दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसे लगा कि यह अच्छे घर की है तो वह शादी करके पैसे की मांग करने लगा। क्योंकि उसे लगता था कि वह लोग बदनामी के दर से पैसे दे देंगे, जिस वक्त लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था। उस समय उसकी उम्र 18 से कम थी। लेकिन इस समय वह 20 साल की है। आरोपी की उम्र 25 साल है। दोनों अलग-अलग मोहल्ले के रहने वाले हैं। आरोपी को यह पता था कि लड़की के पिता नहीं हैं। घर वाले मजबूरी में पैसा दे देंगे।
