फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   Ashoknagar Effect of heat was visible in Nautapa roads were heard at some places and fire broke out some place

Ashoknagar News: नौतपा में दिखा गर्मी का असर, कहीं सड़कें सुनी तो कहीं लगी आग तो कहीं पानी के लिए धरना प्रदर्शन

Mon, 27 May 2024 08:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 27 May 2024 08:06 PM IST
सार

नौतपा में भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है। कहीं सड़कें सुनी तो कहीं आग लगी। कहीं पानी की कमी तो कहीं पानी के लिए धरना प्रदर्शन हुआ।

विज्ञापन
Ashoknagar Effect of heat was visible in Nautapa roads were heard at some places and fire broke out some place
पानी के लिए धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में चुनावी सरगर्मी के बाद सूर्य देव ने भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि सुबह सूरज उगते ही ढलती शाम तक उमस के कारण लोग पसीने से लथपथ रहते हैं। वहीं, दूसरी ओर भीषण गर्मी से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। मध्यप्रदेश ही नहीं पूरे देश में नौतपा चल रहा है। इस गर्मी के सीजन में अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

विज्ञापन


नौतपा के कारण मध्यप्रदेश में गर्मी की प्रचुरता एवं आद्रता के साथ-साथ गर्मी भी पड़ रही है। जहां सुबह से ही मौसम गर्म हो जाता है तो वहीं देर रात तक इसको ठंडा होने में काफी समय लग जाता है। ऐसे में रात का तापमान भी लगातार बढ़ा हुआ रहता है। सोमवार को अधिकतम तापमान अचानक 45 डिग्री पार कर गया। इसके चलते दोपहर में भी शहर की सड़क सुनसान नजर आई। वहीं, बाजारों में घूमने वाले लोग अपने चेहरे और हाथों को कपड़ों से ढककर गर्मी से बचाव का प्रयास करते दिखते नजर आए।
विज्ञापन




सोमवार सुबह से ही उमस ने लोगों की पसीने छुड़ा दिए हैं। पिछले दो दिनों की नौतपा में दोपहर होते-होते भीषण गर्मी ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। आज नौतपा का तीसरा दिन रहा है। आमतौर पर बाजारों में दिखने वाली भीड़ बाजारों से गायब दिखी। भीषण गर्मी में जहां हाइवे पर सन्नाटा पसरा रहा तो वहीं शहर की सड़कों पर इक्का-दुक्का दोपहिया वाहन चालक की नजर आए तो वहीं शहर की सड़कों पर सूनापन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज गर्मी और विद्युत का लोड होने के कारण लगी विद्युत तारों में आग
नौतपा के तीसरे दिन आज तेज गर्मी के कारण विद्युत तारों पर अधिक लोड और दिन में तेज तापमान होने के कारण एफसीआई गोदाम व स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा के सामने गड़े विद्युत के खंभे में शार्ट सर्किट हो जाने के कारण आग भी लग गई। शहर की कोलुआ रोड पर नागरिकों ने जाम लगा दिया, जिसमें नागरिकों द्वारा बताया कि पानी की किल्लत को लेकर आमजन के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया है।




लोगों को भीषण गर्मी में पानी पर्याप्त नहीं मिलने के कारण किल्लत हो रही है। शहर में क्योंकि शहर को जल आपूर्ति करने वाला आमाही तालाब में पानी की कमी होने के कारण और तेज गर्मी के कारण शहर में पानी सप्लाई नहीं हो पा रही है, जिसके कारण लोगों के द्वारा सड़क पर अपने खाली बर्तन रखकर लोगों द्वारा जाम लगाया गया है। इसमें मौके पर देहात पुलिस पहुंचकर लोगों को समझाइश दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed