{"_id":"66b8e72307401afd1000cc78","slug":"ashoknagar-body-of-12th-class-student-who-went-missing-from-home-a-day-before-found-in-a-well-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"AshokNagar: एक दिन पहले घर से लापता हुई 12वीं की छात्रा का शव कुएं में मिला, चप्पल-दुपट्टे से तलाशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AshokNagar: एक दिन पहले घर से लापता हुई 12वीं की छात्रा का शव कुएं में मिला, चप्पल-दुपट्टे से तलाशा
Sun, 11 Aug 2024 10:00 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 11 Aug 2024 10:00 PM IST
सार
अशोकनगर में एक छात्रा का शव कुएं में मिला है। वह सुबर से घर से लापता थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
अशोकनगर जिले के कदवाया में रविवार को 12वीं की एक छात्रा का शव गांव से दो किलोमीटर दूर कुएं में मिला है। छात्रा एक दिन पहले से अपने घर से लापता थी। सुबह के समय जब उसके शव को कुएं में उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
बता दें कि मृतका का नाम निकिता पुत्री परमाल चंदेल (18) है। जानकारी के अनुसार निकिता सुबह के समय कोचिंग जाती थी। दोपहर से स्कूल जाती थी। शनिवार को घर के सभी लोग अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे। शाम के समय सभी लोग घर पहुंच गए, लेकिन निकिता घर नहीं आई। इसके बाद आसपास तलाश किया, लेकिन उसका पता कहीं नहीं चला।
रात भर परिवार के लोग उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सुबह जब मृतिका का चाचा गांव से दो किलोमीटर दूर अपने खेतों की ओर गया तो उन्हीं के कुएं में लड़की का शव उतरता हुआ मिला। जिस कुएं में शव मिला है वह पानी से ऊपर तक भरा हुआ था। वह गांव से दो किलोमीटर, जबकि पक्की सड़क से लगभग 500 मीटर अंदर है। यह देख वह घर आया और जाकर परिजनों को सूचना दी। साथ ही थाने पर जाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।