{"_id":"3963f20796ea62b352110744f33324cd","slug":"asaram-bapu-supporters-skirmish-with-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीडिया से झड़प के बाद छुपकर इंदौर पहुंचे आसाराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीडिया से झड़प के बाद छुपकर इंदौर पहुंचे आसाराम
भोपाल/जयप्रकाश पाराशर
Updated Sat, 31 Aug 2013 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलात्कार के आरोप में फंसे आसाराम बापू जब भोपाल के राजा भोज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नई दिल्ली की फ्लाइट पकड़ने पहुंचे तो उनकी मीडिया के साथ तकरार हो गई।
विज्ञापन
आसाराम के समर्थकों और मीडिया के बीच विवाद बढ़ गया। हाथापाई और मारपीट की स्थिति पैदा हो गई थी।
हालांकि शुक्रवार देर शाम आसाराम चुपचाप इंदौर पहुंच गए। अब जोधपुर पुलिस शनिवार को आसाराम के पास पहुंचकर पूछताछ करती है तो उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।
पढ़ें, आसाराम पर कांग्रेस का हल्ला बोल, भाजपा हुई खामोश
दरसअल आसाराम को 30 अगस्त को जोधपुर पुलिस के सामने समर्पण करना था, लेकिन समर्पण करने के बजाय वे नई दिल्ली की फ्लाइट पकड़ने गए। फ्लाइट मिस हो गई। आसाराम के समर्थक हवाई अड्डे पर मीडियाकर्मियों से उलझ पड़े।
विज्ञापन
आसाराम के बेटे नारायण साई ने कहा कि उनके पिता ने नई दिल्ली जाने के लिए हवाई टिकट लिया था लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण एयर टिकट रद्द कराना पड़ा।
जोधपुर जाने के बारे में नारायण ने कहा कि यह उनके स्वास्थ्य पर निर्भर करेगा। जब भी वे जोधपुर जाने लायक हो जाएंगे, बता दिया जाएगा। साई ने यह भी बताया कि आसाराम एलोपैथिक दवाएं नहीं लेते, केवल आयुर्वेदिक दवाएं ही लेते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, छुट्टा क्यों घूम रहे हैं आसारामः शरद यादव
नारायण साई ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, 'ऊंट गुजर गया है बस पूंछ बच गई है।'
साई ने कहा कि बापू ने भक्तों के लिए ये संदेश भेजा है कि वे व्यथित न हों, संयम बरतें। सब ठीक हो जाएगा।
नारायण ने बताया कि गुजरात हाईकोर्ट में ट्रांजिट बेल की अर्जी भी दायर की गई थी। बाद में आसाराम के वकील ने हाईकोर्ट के सुझाव पर अर्जी वापिस ले ली।
आसाराम की गिरफ्तारी तय
समन जारी होने के बावजूद आसाराम शुक्रवार को पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए। ऐसे में अब उनकी गिरफ्तारी तय हो गई है। जोधपुर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी है। उन्हें गिरफ्तार कर जोधपुर लाने के लिए पुलिस की एक टीम शनिवार सुबह रवाना होगी।
