{"_id":"5846b06c4f1c1b104f44845e","slug":"arvind-kejriwal-will-address-rally-in-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मध्य प्रदेश पर केजरीवाल की नजर, 20 दिसंबर को करेंगे भोपाल में रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मध्य प्रदेश पर केजरीवाल की नजर, 20 दिसंबर को करेंगे भोपाल में रैली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Dec 2016 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 20 दिसंबर को भोपाल में एक रैली को संबोधित करेंगे। आम आदमी पार्टी की मध्य प्रदेश यूनिट के संयोजक आलोक अग्रवाल ने कहा है कि 20 दिसंबर को केजरीवाल भोपाल में रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
आलोक अग्रवाल के मुताबिक, 20 दिसंबर को भोपाल के छोला मैदान में आम आदमी पार्टी परिवर्तन रैली करने जा रही है, जिसे अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे। इस दौरान केजरीवाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ हल्ला बोल सकते हैं। बताया जा रहा है कि केजरीवाल व्यापम घोटाले और सिमी आतंकियों के एनकाउंटर पर शिवराज सिंह चौहान को घेरेंगे।
विज्ञापन
आलोक ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार के 11 वर्ष के कुशासन और भ्रष्टाचार के कारण आज मध्य प्रदेश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है। नीचे से ऊपर तक भ्रष्टाचार फैला है। उन्होंने कहा कि भूख, गरीबी, बेरोजगारी आम आदमी की कमर तोड़ रही है। कुपोषण से बच्चो की मौत हो रही है, किसान आत्महत्या कर रहा है। स्वास्थ्य व्यवस्थाएं जर्जर हैं, स्कूल बंद किये जा रहे है। इस जन विरोधी व्यवस्था को बदलने का शंखनाद केजरीवाल रैली में करेंगे।
विज्ञापन
