फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Arun Yadav said this on BJP's victory in Gujarat elections

Gujarat Election Result: कांग्रेस नेता ने बताया गुजरात में क्यों जीती भाजपा, आप और ओवैसी को लेकर कही ये बात

Fri, 09 Dec 2022 08:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 09 Dec 2022 08:24 PM IST
सार

भाजपा की जो भी रणनीति रही हो, पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता अरुण यादव ने भाजपा की गुजरात जीत को लेकर अलग ही कारण गिनाए हैं। 

विज्ञापन
Arun Yadav said this on BJP's victory in Gujarat elections
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने गुजरात चुनाव को लेकर बयान दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के देशभर में चर्चे हैं। भाजपा की जो भी रणनीति रही हो, पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता अरुण यादव ने भाजपा की गुजरात जीत को लेकर अलग ही कारण गिनाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि असदुद्दीन ओवैसी और आम आदमी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की बी टीम है। भारतीय जनता पार्टी इन्हें पूरी फंडिंग कर कांग्रेस को हराने में मदद करती है।
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव बुरहानपुर पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने ये बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि गुजरात को छोड़कर अगर आप अन्य राज्य जैसे हिमाचल और अन्य जगह जहां उपचुनाव हुए हैं वहां के परिणाम बताते हैं कि अब बदलाव की बयार देशभर में है। गुजरात में आप खुद समझ सकते हैं कि पूरे चुनाव को लूट लिया गया है। देश का प्रधानमंत्री खुद इलेक्शन के आखिरी दिन सारे प्रोटोकॉल तोड़कर, सारे नियम-कायदों को ताक पर रखकर पूरे गुजरात में रोड शो करते हैं। जो सरासत गलत है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यादव ने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं भाजपा की बी टीम है, जिसमें ओवैसी है, जिसमें आप पार्टी है। जिनकों बड़ा फंड भाजपा हर चुनाव में करती है वोट खराब करने के लिए। वही गुजरात में हुआ है। लेकिन अन्य राज्यों के नतीजे आए, वो स्पष्ट हैं कि अब भाजपा की दुकान बंद होने वाली है। 


यादव ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भारत जोड़ो यात्रा को कांग्रेस छोड़ो यात्रा बताने पर कहा कि जिस तरह से देशभर में भारत जोड़ो यात्रा को रिस्पांस मिला है। लोगों ने दिल खोलकर राहुल गांधी का स्वागत किया है। मध्यप्रदेश में, राजस्थान में। इससे भाजपा बौखला गई है। मैं शिवराजजी से कहना चाहता हूं कि अब आप अपनी चिंता कीजिए, 2023 की। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed