फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   AQI IN MP The air of Bhopal, Indore, Jabalpur, Gwalior was worse than Singrauli on the night of Diwali

MP News: दीपावली पर इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर की हवा में घुला जहर, जानिए क्या रहे शहरों के हाल

Tue, 25 Oct 2022 07:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 25 Oct 2022 07:19 PM IST
सार

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के सबसे प्रदूषित शहर सिंगरौली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 146 रहा। वहीं, जबलपुर का 262, रतलाम का 235, उज्जैन का 224, भोपाल का 218, देवास और ग्वालियर का 206 और इंदौर का 204 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
AQI IN MP The air of Bhopal, Indore, Jabalpur, Gwalior was worse than Singrauli on the night of Diwali
मध्य प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली पर हुई जमकर आतिशबाजी ने कई शहरों की हवा में जहर घोल दिया। हालात यह है कि दीपावली की रात प्रदेश के अक्सर सबसे ज्यादा प्रदूषित रहने वाले सिंगरौली से भी ज्यादा प्रदूषण भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर जैसे बड़े महानगरों की हवा में आया। यहां की एयर क्वालिटी सिंगरौली से भी खराब रही।   
विज्ञापन

 
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) की वेबसाइट पर मंगलवार को जारी एक्यूआई बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के सबसे प्रदूषित शहर सिंगरौली से भी ज्यादा प्रदूषण भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर की हवा में मापा गया। दीपावली की रात हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में जा पहुंची। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सिंगरौली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 146 रहा। वहीं, जबलपुर का 262, रतलाम का 235, उज्जैन का 224, भोपाल का 218, देवास और ग्वालियर का 206 और इंदौर का 204 दर्ज किया गया।  
विज्ञापन

 
मैहर में सबसे साफ हवा
एक्यूआई बुलेटिन के अनुसार मैहर की हवा सबसे साफ दर्ज की गई। यहां पर एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में 52 दर्ज किया गया। वहीं, रायसेन जिले के औद्योगिक क्षेत्र मण्डीदीप का एक्यूआई 191 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
300 से ऊपर एक्यूआई यानी बहुत खराब
मध्य प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार दीपावली की रात प्रदेश भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रतलाम, उज्जैन, कटनी में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई थी। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 200 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

  
क्या है AQI
AQI यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स हवा की गुणवत्ता को बताता है। इससे पता लगाया जाता है कि हवा में धूल समेत किस गैस की मात्रा कितनी है। पीएम 10 को पर्टिकुलेट मैटर 10 कहते हैं। इन कणों का साइज 10 माइक्रोमीटर या उससे भी छोटा होता है। पीएम 10 का सामान्य लेवल 100 माइक्रो ग्राम क्यूबिक मीटर (एमजीसीएम ) होना चाहिए। वहीं, पीएम 2.5 में कणों का साइज 2.5 माइक्रोमीटर या उससे भी छोटा होता है। पीएम 2.5 का सामान्य लेवल 60 माइक्रो ग्राम क्यूबिक मीटर (एमजीसीएम ) होना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed