फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Appointment in MP Congress: Vibha Patel becomes state president of Mahila Congress, will replace Archana Jaiswal

MP कांग्रेस में नियुक्ति: दिग्विजय सिंह समर्थक विभा पटेल नई महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, जायसवाल को हटाया था

Thu, 03 Mar 2022 11:43 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 03 Mar 2022 11:43 AM IST
सार

भोपाल की पूर्व महापौर रह चुकीं विभा पटेल को दिग्विजय सिंह खेमे का बताया जाता है। इसके बावजूद उनकी प्रदेश के सभी बड़े नेताओं से तालमेल अच्छा है।

विज्ञापन
Appointment in MP Congress: Vibha Patel becomes state president of Mahila Congress, will replace Archana Jaiswal
विभा पटेल बनीं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने मध्य प्रदेश के महिला कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। इस पद पर विभा पटेल को लाया गया है। विभा पटेल पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल की जगह लेंगी।
विज्ञापन

 
कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की तरफ से यह जानकारी दी गई है। बता दें ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल को हटा दिया था। इसका कारण 30 जनवरी को हुई प्रदेश कार्यकारिणी गठन में नियुक्तियों में गड़बड़ी को बताया गया था। जिसके कारण कई पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफे दे दिए थे। इसके बाद ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने चार प्रदेश उपाध्यक्ष को छोड़कर अध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी थीं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय खेमे की हैं विभा पटेल
अर्चना जायसवाल को हटाने के बाद विभा पटेल को अध्यक्ष बनाने की चर्चा चल रही थी। भोपाल की पूर्व महापौर रह चुकीं विभा पटेल को दिग्विजय सिंह खेमे का बताया जाता है। इसके बावजूद उनकी प्रदेश के सभी बड़े नेताओं से तालमेल अच्छा है। ओबीसी चेहरा विभा पटेल पार्टी के कार्यक्रम में सक्रिय रहती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed