फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Youth dies due to electric shock while filling water in cooler

Anuppur News: कूलर के करंट से युवक की मौत, पानी भरते समय लगा बिजली का झटका

Wed, 01 May 2024 07:52 AM IST
अनूपपुर ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Wed, 01 May 2024 07:52 AM IST
सार

अनूपपुर जिले के चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत सकोला गांव में 30 अप्रैल को कूलर में पानी भरने के दौरान युवक की मौत हो गई।  पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Youth dies due to electric shock while filling water in cooler
प्रतीकात्मक चित्र

विस्तार

अनूपपुर में कूलर में पानी भरने के दौरान करंट लगने से युवक की जान चली गई। वह चालू कूलर में ही पानी भर रहा था, लापरवाही भारी पड़ गई। करंट से वह वहीं अचेत होकर गिर गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


मामला अनूपपुर जिले के चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकोला का है। शिवकुमार द्विवेदी पिता चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी 30 अप्रैल को अपने घर पर कूलर में चालू हालत में पानी भर रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से वहीं पर बेहोश की स्थिति में गिर पड़े। इसके कुछ समय पश्चात पत्नी नीलू द्विवेदी ने देखा और कूलर बंद किया। परिवार के अन्य लोगों के साथ उपचार के लिए केंद्रीय चिकित्सालय धनपुरी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के पश्चात पुलिस के द्वारा मर्ग कायम करते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed