फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News Woman hanged herself at home due to unknown reasons police engaged in investigation

Anuppur News: अज्ञात कारणों से महिला ने घर में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 24 May 2024 05:22 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Fri, 24 May 2024 05:22 PM IST
सार

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी में अज्ञात कारणों से 30 वर्षीय महिला ने घर के कमरे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर कोई भी नहीं था, पति और बच्चे बाहर गए हुए थे। वापस आने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
Anuppur News Woman hanged herself at home due to unknown reasons police engaged in investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर कोतवाली थाना अनूपपुर अन्तर्गत पोड़ी गांव में 30 वर्षीय महिला ने घर में फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर महिला के शव को जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाकर शुक्रवार को मायके, ससुराल पक्ष के परिजनों की उपस्थिति में कार्रवाई की। महिला के फांसी लगाने का कारणों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार, कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत पोड़ी गांव के वार्ड क्रमांक 6 छुहाई टोला निवासी सुशीला चौधरी पति जितेंद्र चौधरी उम्र 30 वर्ष ने दोपहर में घर में फांसी लगा ली, जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को फांसी से उतरवाकर जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाकर शव परीक्षण, पंचनामा, पीएम की कार्रवाई करते हुए कथन दर्ज किये।
विज्ञापन


मृतिका घर पर गुरुवार को अपनी पुत्री, पुत्र के साथ रही। दोनों को कुछ काम बताने के बाद अकेले होने पर अज्ञात कारणों से घर की बढ़ेरी एवं गर्दन में साड़ी के कपड़ा से फांसी लगा ली। घटना के समय पति जितेंद्र चौधरी मजदूरी का काम करने प्रतिदिन की तरह अनूपपुर गया था। काम कर वापस लौटने पर पुत्री ने मां को फांसी लगाकर मृत हालात में देख पड़ोसियों, परिजनों को बताने पर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed