फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News Valuables stolen from Kalri seized, seven accused arrested

Anuppur News: कालरी से चोरी किया गया कीमती सामान जब्त, सात आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 Nov 2024 12:11 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Tue, 05 Nov 2024 12:11 PM IST
सार

रामनगर पुलिस ने कोयला खदान से कीमती सामान चोरी किए जाने के मामले में अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही सामान को भी जब्त किया है।

विज्ञापन
Anuppur News Valuables stolen from Kalri seized, seven accused arrested
चोरों से जब्त सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले  में रामनगर पुलिस ने कालरी से चोरी हुए कीमती सामान की चोरी के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी का सामान जब्त किया है। कोयलांचल क्षेत्र होने के कारण आरोपी यहां लंबे समय से कोयला खदानों में लगे हुए कीमती सामान की चोरी करते आ रहे थे।

विज्ञापन


बता दें कि दो नवंबर को श्यामजी पिता अलियार उम्र 52 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05 बाबू लाइन ने शिकायत दर्ज कराई की एक नवंबर की रात्रि में 5/6 खदान राजनगर आरओ कालरी में हालेज घर में लगी केबिल वायर करीबन 15 मीटर तथा हालेज घर के बाहर पड़े 10 नग छोटे तथा 03 नग बड़े रोलर कुल कीमती 41000 रुपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर लिया गया है। शिकायत दर्ज करते हुए पुलिस ने 14 घंटे के अन्दर अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह को पकड़ते हुए उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन


सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपी रामाधीन उर्फ अधीन चौधरी पिता नंदलाल चौधरी उम्र 33 वर्ष, शिवपूजन चौधरी पिता केमता चौधरी उम्र 28 वर्ष, शिव प्रसाद चौधरी उर्फ दादू पिता लालमन चौधरी उम्र 30 वर्ष, सुमनलाल चौधरी पिता केमला चौधरी उम्र 26 वर्ष, लक्ष्मण चौधरी पिता फगुना चौधरी उम्र 45 वर्ष, संजीत चौधरी पिता सुखसेन चौधरी उम्र 28 वर्ष सभी निवासी झिरिया टोला, मो. सिराजुद्दीन पिता मो. जलील उम्र 56 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 04 मौहारपारा मनेन्द्रगढ़ को गिरफ्तार कर चोरी गए माल करीबन 15 मीटर केबिल वायर 10 नग छोटे रोलर एवं 03 नग बडे रोलर कुल कीमती 41000 रुपये जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई में यह रहे शामिल
इस कार्रवाई में एसएल मरावी, बाबूलाल परस्ते, सनत द्विवेदी, निरंजन खलखो, अमित पटेल, योगेन्द्र मिश्रा, हरीश डेहरिया, बसंतलाल, मनोज उपाध्याय, अंशु कुमार, विजय मरावी, नारेन्द्र सिंह, मदनलाल पाटिल, राहुल प्रजापति, विनोद मरावी और साइबर सेल अनूपपुर प्रभारी राजेन्द्र अहिरवार व पंकज मिश्रा शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed