फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Unique initiative of youth group for nature conservation Presenting plants to newly married couple

Anuppur News: प्रकृति संरक्षण के लिए युवाओं की पहल, नवदंपति को पौधा देकर सुरक्षा का लेते हैं वचन

Sat, 06 Apr 2024 01:03 PM IST
Anuppur Bureau अनूपपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 01:03 PM IST
सार

अनूपपुर में प्रकृति संरक्षण के लिए युवाओं ने अनोखा रास्ता अपनाया है। यह युवा जब भी किसी भी मांगलिक कार्य में शामिल होते हैं, वहां लोगो को उपहार में पौधे देकर उसकी सुरक्षा का वचन उनसे लेते हैं।

विज्ञापन
Unique initiative of youth group for nature conservation Presenting plants to newly married couple
अनूपपुर में युवा उपहार में देते हैं पौधे और बदले में लेते सुरक्षा का वचन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रकृति का संरक्षण करने एवं युवाओं को उससे जोड़ने के लिए अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ विकासखंड के युवाओं ने अनोखी पहल की है। इसके तहत युवा विवाह के बंधन में बंध रहे नवदंपतियों को पौधे भेंटकर जीवनभर उसकी सुरक्षा का संकल्प लेने के साथ ही उसकी देखभाल करने का वचन लिया जाता है।

विज्ञापन


हर मांगलिक कार्यक्रम पर रोपे पौधे
प्रणाम नर्मदा युवा संघ के कार्यकर्ताओं ने वैवाहिक आयोजनों में पहुंचकर 24 घंटे ऑक्सीजन देने वाले पीपल तथा बरगद के पेड़ भेंट किए। साथ ही नवदंपति को प्रकृति के संरक्षण की सीख दी। ताकि आने वाले दिनों में उनके परिवार में होने वाले हर मांगलिक कार्य में पौधरोपण को प्रेरित किया जा सके।
विज्ञापन


अब तक 95 विवाहित जोड़ों को दिए पौधे
समाजसेवी संस्था ने अब तक 95 विवाहित जोड़ों को पौधे भेंट किए हैं। इसके अतिरिक्त जन्मदिवस, गृह प्रवेश, दशगात्र और अन्य कार्यक्रमों को मिलकर लगभग 1000 से अधिक पौधे दिए जा चुके हैं। इस अभियान से जुड़े प्रणाम नर्मदा युवा संघ के संयोजक विकास चंदेल एवं हरीश धुर्वे ने कहा कि जिस तरह से विकास कार्यों में प्रकृति का दोहन हो रहा है, उसके अनुरूप वृक्षारोपण नहीं किया गया तो आगामी समय में हमें परिणाम भुगतने होंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed