फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Two brothers returning from morning walk were hit by a car

Anuppur News: मॉर्निंग वॉक से लौट रहे दो सगे भाइयों को कार ने मारी टक्कर, घटनास्थल पर दोनों की हुई मौत

Mon, 22 Jan 2024 03:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 22 Jan 2024 03:50 PM IST
सार

Anuppur: जिले के फुनगा चौकी अंतर्गत नेशनल हाईवे NH 43 पयारी बस स्टैंड मे सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक करके घर लौट रहे दो सगे भाइयों को कार ने टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही दोनों सगे भाइयों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Two brothers returning from morning walk were hit by a car
मॉर्निंग वॉक से लौट रहे दो सगे भाइयों को कार ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले के फुनगा चौकी अंतर्गत नेशनल हाईवे 43 में आज सुबह हुए सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई सुबह के समय मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। लौटते समय पयारी बस स्टैंड के समीप यह घटना घटित हुए।

विज्ञापन

 पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलतः चंदिया निवासी शुभम साहू उम्र 26 साल तथा सुनील साहू उम्र 32 साल का कदम टोला में मेडिकल शॉप था। दोनों का यही पर निवास करते थे। सोमवार की सुबह दोनों भाई मॉर्निंग वॉक के लिए गये हुए थे। दोनों मॉर्निंग वॉक कर लगभग 7 बजे वापस लौट रहे थे। तभी पयारी बस स्टैंड के समीप अनूपपुर से कोतमा की तरफ जा रही आर्टिंग गाड़ी क्रमांक सीजी 16 सीआर 5272 के चालक के तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी।

विज्ञापन


पुलिस ने गाड़ी की जब्त
गाड़ी की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाई दूर जा गिरे और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद सड़क पर लोगों का हुजूम लग गया था। पुलिस ने सूचना मिलने पर पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर गाड़ी को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed