{"_id":"687f8d7c4bacf8d8c10f9492","slug":"trailer-hits-scooter-rider-one-dead-and-two-seriously-injured-anuppur-news-c-1-1-noi1222-3195873-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: ट्रेलर ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: ट्रेलर ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Tue, 22 Jul 2025 10:41 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:41 PM IST
सार
अनूपपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हुईं। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल ले जाती पुलिस।
विस्तार
अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत झिरिया टोला तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जिंदा होने के लिए भटक रहा कागजों में मर चुका व्यक्ति, कलेक्टर से कहा- ग्राम सचिव ने 'मारा'
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मोहम्मद जहीर खान पिता शेर खान (62), अपनी पत्नी शबनम (58) और खुशी पिता नसीम खान (15) सभी निवासी भालूमाड़ा कोतमा की ओर से मनेंद्रगढ़ जा रहे थे। इस दौरान झिरिया टोला तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने उकी स्कूटी को टक्कर मार दी, हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां, जांच के बाद डॉक्टरों ने मोहम्मद जहीर खान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनकी पत्नी नसीम और खुशी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: धोखेबाज प्रेमी: पांच साल पुराना रिश्ता तोड़ा, कहा- पापा ने कहीं और शादी तय कर दी, यह सह नहीं सकी युवती; दी जान
ट्रेलर जब्त, पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर हादस की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद फरार हुए चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी लिए जा रहे हैं। उधर, घटना के बाद नेशनल हाईवे पर लगभग आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क से वाहनों को हटाकर आवागमन शुरू किया।
