फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Boyfriend refused to marry, girl committed suicide

धोखेबाज प्रेमी: पांच साल पुराना रिश्ता तोड़ा, कहा- पापा ने कहीं और शादी तय कर दी, यह सह नहीं सकी युवती; दी जान

Tue, 22 Jul 2025 09:17 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 22 Jul 2025 09:17 PM IST
सार

ग्वालियर में एक युवती ने प्रेमी द्वारा शादी से इनकार और उसके माता-पिता द्वारा धमकाए जाने पर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने तीनों को अपनी जिम्मेदार ठहराया गया। पुलिस ने प्रेमी और उसके माता-पिता पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Boyfriend refused to marry, girl committed suicide
फरार आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस।

विस्तार

ग्वालियर में 24 वर्षीय युवती के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह एफआईआर युवती के प्रेमी चेतन रजक, उसके पिता अशोक रजक और मां गीता रजक के खिलाफ की गई है। तीनों पर युवती को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगा है। पुलिस की जांच में सामने आया कि चेतन ने पांच साल पुराने रिश्ते को अचानक यह कहकर तोड़ दिया था कि उसके पिता ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी है। इसके बाद से युवती मानसिक तनाव में आ गई और फिर उसने आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के लिए लग रहा दो साल का समय,प्रदेश भर के आवेदक बार-बार काट रहे चक्कर
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चेतन और नंदनी के बीच साल 2020 से प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन, हाल ही में चेतन ने शादी से इनकार कर दिया। जब नंदनी ने उससे इसका कारण पूछा तो चेतन ने कहा कि उसके माता-पिता ने कहीं और रिश्ता तय कर दिया है। वह अब उससे शादी नहीं कर सकता। इससे नंदनी परेशान हो गई, उसने प्रेमी से शादी को लेकर बात करनी चाही तो चेतन के माता-पिता अशोक और गीता रजक ने उसे धमकाया और सार्वजनिक रूप से भी अपमानित किया। इससे आहत होकर नंदनी डिप्रेशन में चली गई, बाद में उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: देहदानी को मिला गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान, मुख्यमंत्री यादव की घोषणा के बाद पहली बार हुआ ऐसा

सफाई के दौरान मिला सुसाइड नोट 
बेटी के मौत के कुछ दिन बाद परिजनों ने कमरे की सफाई की तो उन्हें नंदनी के रजिस्टर में एक पन्ने पर लिखा सुसाइड नोट लिखा मिला। जिसमें नंदनी ने प्रेमी चेतन रजक और उसके माता-पिता अशोक और गीता रजक को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद परिजनों ने सुसाइड नोट पुलिस को सौंपा, जिसे जांच में शामिल किया गया है। जांच के आधार पर जनकगंज थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed