फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Tractor seized while illegally transporting sand Action taken during siege near Dharma Pani of Amarkantak

Anuppur News: रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त, पुलिस ने घेराबंदी कर की कार्रवाई

Fri, 17 May 2024 01:19 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Fri, 17 May 2024 01:19 PM IST
सार

पुलिस ने  मुखबिर की सूचना पर अवैध उत्खनन कर रेत का परिवहन करते ट्रैक्टर-टॉली को जब्त किया है। आरोपी चालक यह रेत अमकंटक की ओर ले जा रहा था।

विज्ञापन
Tractor seized while illegally transporting sand Action taken during siege near Dharma Pani of Amarkantak
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक से रेत का अवैध परिवहन करते हुए ट्रैक्टर को पुलिस द्वारा जब्त करते हुए विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्गा धारा की तरफ से एक ट्रैक्टर-टॉली में अवैध उत्खनन कर रेत भरकर अमरकंटक की ओर ले जाई जा रही है। जिस पर धर्म पानी तिराहे के पास नाकाबंदी करते हुए ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 65जेड बी 4325 को रोकते हुए वाहन चालक ओम नारायण पांडे निवासी दमगढ़ से रेत परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए। जिसे प्रस्तुत न करने पर धारा 379, 414 और खनिज अधिनियम का अपराध दर्ज करते हुए टैक्टर-टॉली को जब्त कर लिया गया है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक संजीव त्रिपाठी,प्रवीण कुजूर, कमलेश बघेल, पंकज निरंकार शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed