फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur Road Accident Three people died in collision between a bus and an auto five people seriously injured

Anuppur Road Accident: बस और ऑटो की टक्कर में तीन लोगों की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Wed, 09 Apr 2025 05:15 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Wed, 09 Apr 2025 05:15 PM IST
सार

अनूपपुर जिले में बुधवार को अनूपपुर-राजेंद्र ग्राम मार्ग पर बस और ऑटो के बीच हुई सीधी टक्कर में तीन लोगों की जहां मौत हो गई। वहीं, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Anuppur Road Accident Three people died in collision between a bus and an auto five people seriously injured
दोनों वाहनों की टक्कर और अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जानते डीएम और एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर-राजेंद्र ग्राम मार्ग पर बस और ऑटो की सीधी टक्कर में जहां मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस मामले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए पहले तो जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज शहडोल के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के पश्चात कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घायलों और मृतकों के परिजनों से बात करने के साथ ही उन्हें ढांढस बंधाया।

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार सुबह 10:30 बजे अनूपपुर-राजेंद्र ग्राम मार्ग पर किरर घाट के नीचे शहडोल से अमरकंटक की ओर जा रही नफीस ट्रैवेल्स की बस क्रमांक एमपी-18 पी-9786 और सामने की ओर से आ रहे ऑटो क्रमांक एमपी-65 जेडपी-3401 में सीधी टक्कर हो गई, जिसके कारण ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और इसमें सवार रामकुमार गोंड पिता दशरु सिंह गौड़ उम्र 40 वर्ष, मोहवती पति जगन्नाथ सिंह उम्र 40 वर्ष दोनों निवासी ग्राम बड़हर एवं सुखिया बाई पति लच्छू सिंह गौड़ उम्र 50 वर्ष निवासी भमरहा थाना राजेंद्र ग्राम तीन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमरवाड़ा में नरवाई जलाने पर सात किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, दी ये हिदायत
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर घटना में माधव गौड़ पिता दामा गौड़ उम्र 65 वर्ष निवासी बड़हर, राजवती पिता लंगरू सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी बंधवा टोला थाना धनपुरी, दुर्गावती पति बालकरण गौड़ उम्र 55 वर्ष निवासी बड़हर, छोटेलाल पिता कंटा यादव उम्र 40 वर्ष निवासी बड़हर एवं ऑटो चालक अमित पिटकाटकू चौधरी उम्र 28 वर्ष निवाशी बड़हर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पहले तो जिला चिकित्सालय और यहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज शहडोल के लिए रेफर किया गया है।


बाजार करने जा रहे थे, मोड में बस ने मार दी जोरदार टक्कर
घटना के बारे में बताया गया कि ऑटो में वाहन चालक के साथ कुल आठ लोग बैठे हुए थे, जिनमें तीन मृतक और पांच घायल हैं। जैसे ही मोड़ के पास ऑटो पहुंचा था। सामने से तेज रफ्तार आ रही बस ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण ऑटो के परखच्चे उड़ गए। यह सभी लोग आसपास के गांव के ही थे और बाजार करने के लिए अनूपपुर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का मामला, पंचायत सचिव हेतराम चतुर्वेदी निलंबित

सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत और पांच लोगों के घायल होने की खबर मिलते ही कलेक्टर हर्षल पंचोली एवं पुलिस अधीक्षक मोतीउर रहमान ने मौके पर पहुंच कर जिला चिकित्सालय में घायलों का हाल जाना। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed