फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News Students sit on dharna at university gate regarding their demands know matter

Anuppur News: अपनी मांगों को लेकर विश्वविद्यालय गेट पर धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं, जानें मामला

Mon, 18 Nov 2024 08:35 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Mon, 18 Nov 2024 08:35 PM IST
सार

अनूपपुर जिले के लालपुर में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

विज्ञापन
Anuppur News Students sit on dharna at university gate regarding their demands know matter
विश्वविद्यालय गेट पर धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग समय में पूरा नहीं होने पर सोमवार से विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं मुख्य गेट के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठ गए हैं। छात्र-छात्राओं ने बताया कि इंगांराजवि प्रशासन ने पूर्व में सौंपे गए ज्ञापन पर समय से समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सोमवार से विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं मुख्य गेट के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठ गए हैं।

विज्ञापन


छात्र छात्राओं ने पूर्व में ज्ञापन सौंपते हुए गौरेला, अमरकंटक एवं राजेंद्र ग्राम से विश्वविद्यालय की बस पुनः शुरू करने, क्षेत्रीय विद्यार्थियों को भी छात्रावास आवंटित किया जाए। सभी मेस का टेंडर किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके। छात्रावास के छात्रों से विश्वविद्यालय द्वारा 1000 रुपये की अवैध वसूली की गई है। वापस लेने केंद्रीय पुस्तकालय 24 घंटे खोलने, छात्राओं का छात्रावास से बाहर रहने का समय बढ़ाने, ग्लुट नर्मदा नामकरण को वापस लिया जाए, जो मां नर्मदा की भक्ति के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन


नर्मदा शोध छात्रावास का गैरकानूनी कब्जा समाप्त कर उसे वापस छात्रावास बनाया जाए। कैट परीक्षा केंद्र की स्थापना विश्वविद्यालय में की जाए, जिसका लाभ स्थानीय विद्यार्थियों को मिल सके। विश्वविद्यालय में कार्यरत क्षेत्रीय सुरक्षा कर्मियों एवं हाउस कीपिंग स्टॉफ को नियमित किया जाए। छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश बोर्ड से 12वीं पास विद्यार्थियों का स्नातक में 40 प्रतिशत कोटा तय किया जाए। विश्वविद्यालय में चल रही गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की भर्ती पर तत्काल रोक लगाई जाए और पहले स्थानीय कोटा तय कर भर्ती की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय गेट पर बैठे धरने पर
विश्वविद्यालय प्रशासन ने मांगों की अनदेखी करने पर समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सोमवार को छात्र छात्राएं मुख्य गेट के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठ गए है। छात्र प्रतिनिधि का कहना है कि विश्वविद्यालय के भविष्य को बचाने के लिए यह अनिश्चितकालीन आंदोलन आवश्यक हो गया है और हम अपनी मांगों के पूरा होने तक संघर्ष जारी रखेंगे।

विश्वविद्यालय गेट पर धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं

विश्वविद्यालय गेट पर धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं

 

विश्वविद्यालय गेट पर धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं

विश्वविद्यालय गेट पर धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed