फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News: स्कूल से घर जा रही छात्रा से दरिंदगी, युवकों ने सड़क से अगवा कर की हैवानियत, चार गिरफ्तार

Anuppur News: स्कूल से घर जा रही छात्रा से दरिंदगी, युवकों ने सड़क से अगवा कर की हैवानियत, चार गिरफ्तार

Sun, 23 Mar 2025 09:31 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sun, 23 Mar 2025 09:31 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र में कॉलेज से लौट रही छात्रा का अपहरण कर चार आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना शनिवार को हुई जब पीड़िता चीरबंद गेट के पास ऑटो से उतरकर घर जा रही थी। 

विज्ञापन
Anuppur News: स्कूल से घर जा रही छात्रा से दरिंदगी, युवकों ने सड़क से अगवा कर की हैवानियत, चार गिरफ्तार
पुलिस गिरफ्त में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉलेज छात्रा का अपहरण कर चार आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले के संबंध में बताया गया कि राजेंद्र ग्राम थाना क्षेत्र की छात्रा जोकि राजेंद्र ग्राम शासकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत है। शनिवार को कॉलेज से राजेन्द्रग्राम से आटो में बैठकर अपने घर जा रही थी। चीरबंद गेट के पास ऑटो से उतरकर पैदल अपने घर जा रही थी। वहां चार आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी उसे रोड किनारे झाड़ियों की ओर ले गए और छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- डिंडोरी में युवती की संदिग्ध मौत का खुलासा, शादीशुदा प्रेमी ने हत्या कर फंदे से लटकाया था शव
विज्ञापन


मामले की शिकायत पीड़िता ने परिजनों के साथ रविवार को थाने में दर्ज करवाई। इसके बाद इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी हेमराज उर्फ कोशू पिता भोला सिंह मार्को, नेपाल सिंह पिता धरम सिंह कोर्चाम उम्र 20 वर्ष, जीतेन्द्र कुमार उर्फ जीतू पिता जोहन सिंह श्याम उम्र 25 वर्ष और नाबालिग किशोर को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी अचलपुर थाना राजेन्द्र ग्राम के निवासी हैं। सभी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार बरकरे और उनकी टीम ने तत्परता दिखाई। 12 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed