फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Railway guard dies due to drowning in river during picnic

Anuppur News: पिकनिक के दौरान नदी में डूबने से रेलवे गार्ड की हुई मौत, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस

Tue, 23 Apr 2024 10:26 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Tue, 23 Apr 2024 10:26 PM IST
सार

Anuppur: बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार को सीतामढ़ी में पिकनिक मनाने के दौरान नहाने के दौरान डूबने से 43 वर्षीय रेलवे गार्ड की मौत हो गई। घटना की सूचना के पश्चात पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
Railway guard dies due to drowning in river during picnic
नदी में डूबने से रेलवे गार्ड की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मामले के संबंध में बताया गया कि मंगलवार की दोपहर 12:00 बिजुरी रेलवे में पदस्थ तीन गार्ड समरेंद्र सिंह (43) अमित चंद्रा भारती एवं दीप चंद्रशेखर पिकनिक मनाने के लिए सीतामढ़ी पिकनिक स्पॉट गए हुए थे। पिकनिक के दौरान तीनों नहा रहे थे, इसी दौरान समरेंद्र सिंह का पर गहराई में चला गया और वह डूबने लगा। साथ में गए अमित चंद्रा भारती एवं दीप चंद्रशेखर ने समरेंद्र सिंह को बचाने का प्रयास किया, लेकिन डूबने के पश्चात उसका पता नहीं चल पा रहा था।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों की मदद से निकाला
समरेंद्र सिंह के डूब जाने के पश्चात साथ में पिकनिक मनाने गए अमृत चंद्र भारती एवं दीप चंद्रशेखर के द्वारा मदद के लिए स्थानीय ग्रामीण से सहायता मांगी गई जिस पर स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा मृतक के शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


पूर्व में हो चुकी है कई मौत, सूचना के लिए लगाए गए थे बोर्ड
सीतामढ़ी पिकनिक स्पॉट में पूर्व में कई लोगों की नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने की वजह से मौत हो चुकी है। इसके पश्चात यहां प्रशासन के द्वारा पानी के गहने होने तथा इसे डूबने के संबंध में नोटिस बोर्ड लगाया गया था। इसके बावजूद यहां पिकनिक के लिए लोग पहुंच रहे थे। घटना की सूचना मिलने के पश्चात पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर शव पंचनामा तथा पोस्टमार्टम की कार्रवाई प्रारंभ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed