{"_id":"65b50d1a12d3f79c680cf8b9","slug":"paddy-kept-in-the-vehicle-in-the-procurement-center-premises-was-confiscated-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: खरीदी केंद्र परिसर में वाहन में रखे हुए धान को किया गया जब्त, मामले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: खरीदी केंद्र परिसर में वाहन में रखे हुए धान को किया गया जब्त, मामले की जांच शुरू
Sat, 27 Jan 2024 07:33 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 27 Jan 2024 07:33 PM IST
सार
Anuppur News: जिले में धान खरीदी का कार्य 19 जनवरी को बंद किया जा चुका है, इसके बावजूद कोतमा में ट्रक वाहन में 121 बोरी धान खरीदी केंद्र परिसर में रखे हुए पाए जाने पर गड़बड़ी की आशंका को लेकर ट्रक वाहन को जब्त करते हुए मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
खरीदी केंद्र परिसर में वाहन में रखे हुए धान को किया गया जब्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मामले के संबंध में बताया गया कि वाहन क्रमांक एमपी 18 जीए 1550 जिसमें 121 बोरियों में लगभग 49 क्विंटल 40 किलो धान रखा हुआ था, जोकि खरीदी केंद्र परिसर में ही खड़ा था। जिसमें गड़बड़ी की आशंका को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत के पश्चात जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जब्त किए गए वाहन तथा उसमें रखे हुए धान के संबंध में बताया गया कि 25 जनवरी को रेउला राइस मिल से धान का परिवहन करते हुए खरीदी केंद्र तक लाने के लिए खरीदी केंद्र प्रभारी चंद्रशेखर तिवारी के निर्देश पर वाहन चालक सुदामा अवधिया के द्वारा उक्त धन को राइस मिल से लाया गया। जिसके बाद 25 जनवरी को गोदाम लाने के दौरान शाम होने के कारण बंद हो जाने पर वाहन चालक के द्वारा धान को खरीदी केंद्र परिसर में ही खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन
गड़बड़ी की आशंका
इसके पश्चात 26 जनवरी को छुट्टी हो जाने के कारण भी गोदाम नहीं खुल पाया और 26 जनवरी को भी वाहन खरीदी केंद्र परिसर में ही खड़ा था, तभी गड़बड़ी की आशंका को लेकर के कुछ लोगों के द्वारा इसकी शिकायत एसडीएम से की गई। जिसके बाद एसडीएम के निर्देश पर पटवारी तथा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई पूर्ण होने तक वाहन को थाना परिसर की अभिरक्षा में खड़ा करते हुए मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
181 क्विंटल का ही डीओ प्राप्त हुआ
इस मामले पर खरीदी केंद्र प्रभारी चंद्रशेखर तिवारी का कहना है कि विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर धान को राइस मिल से गोदाम तक लाया जा रहा था। 230 क्विंटल धान विभाग के निर्देश पर मिलिंग के लिए राइस मिल भेजा गया था, जिसमें राइस मिल को 181 क्विंटल का ही डीओ प्राप्त हुआ। शेष 49.4 0 क्विंटल धान को वहां से वापस लाने के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने के पश्चात इसे लाकर के परिसर में गोदाम का ताला बंद होने के कारण रखा गया था।
