फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   One dead in head-on collision between two bikers

दर्दनाक हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने हुई टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल

Sun, 14 Jan 2024 08:21 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 14 Jan 2024 08:21 AM IST
सार

Anuppur: अनूपपुर में सड़क दुर्घटना का दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन
One dead in head-on collision between two bikers
अनूपपुर में सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले के राजेंद्र ग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की शाम को दो बाइक सवारों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया गया कि कोहका से बेल डोंगरी के बीच यह दुर्घटना घटित हुई है। जिसमें दोनों बाइक सवार काफी तेज गति में थे और एक दूसरे से टकरा गए। जिसमें मौके पर ही एक बाइक सवार की मौत हो गई, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


घायल युवक का इलाज जारी
वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसके सर पर गंभीर चोट हैं, जिसकी पहचान तारकेश्वर सिंह निवासी बीजापुरी के रूप में हुई है। जिसे गंभीर हालत में राजेंद्र ग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed