{"_id":"65c4a718f392edbac00f6176","slug":"mp-news-fear-of-wild-elephants-villagers-are-spending-the-night-on-the-roofs-of-pucca-houses-in-cold-weather-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जंगली हाथियों का खौफ, सर्द मौसम में पक्के मकानों की छत पर रात बिता रहे हैं ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जंगली हाथियों का खौफ, सर्द मौसम में पक्के मकानों की छत पर रात बिता रहे हैं ग्रामीण
Thu, 08 Feb 2024 03:34 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:34 PM IST
सार
अनूपपुर में जंगली हाथियों का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि खोलगढ़ी गांव में ग्रामीणों ने पक्के मकानों की छत पर रात बिताना शुरू कर दिया है। सर्द रातों में वे जागकर समय गुजार रहे हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : wildlife sos
विस्तार
वन परिक्षेत्र अनूपपुर के पोड़ी बीट अंतर्गत खोलगढी गांव में बीते कई दिनों से हाथी ने डेरा डाल रखा है। ऐसे में यहां कच्चे मकान में जंगल के किनारे एकांत में रह रहे ग्रामीण अपनी जान की सलामती के लिए गांव के पक्के मकानों में सर्दी के इस मौसम में रात गुजारने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
खोलगढी में हाथी ने कक्ष क्रमांक 406 में विश्राम किया। फिर ग्रामीणों के खेतों में लगे गेहूं एवं अन्य फसलों को आहार बनाते हुए देर शाम को खोलगढी के पास डेरा डाला। वह लगातार बांस प्लान्टेशन के पास से कठना नदी पार कर वन परिक्षेत्र केशवाही के रामपुर बीट अंतर्गत बैरिहा गांव की ओर जा रहा है। ग्रामीण इस हाथी को अपने इलाके से भगाने का प्रयास कर रहे हैं। हाथी ने दो-तीन ग्रामीणों के झोपड़ी एवं घरों में तोड़-फोड़ कर दी है। इससे ग्रामीण डरे हुए हैं।
विज्ञापन
ठेगरहा पहुंचा दूसरा हाथी, भयभीत लोग
एक और बड़ा नर हाथी वन परिक्षेत्र अनूपपुर के दुधमनिया बीट अंतर्गत पंगना गांव के कछराटोला में विचरण कर रहा है। वर्तमान समय ठेंगरहा गांव में बरगद के पेड़ के पास गोवरी-ठेगरहा-पगना मुख्य मार्ग पर है । दोनों स्थानों पर ग्रामीण भयभीत एवं डरे हुए हैं।
विज्ञापन
