फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Magic vehicle lost control and crashed on Kotma Nigwani road A dozen injured were admitted for treatment

Anuppur News: कोतमा निगवानी मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटा ओवरलोड मैजिक वाहन, एक दर्जन लोग घायल

Thu, 18 Apr 2024 08:50 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Thu, 18 Apr 2024 08:50 PM IST
सार

जिले के कोतमा निगवानी मार्ग पर मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें सवार लगभग एक दर्जन यात्रियों को गंभीर चोट आई है, जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Magic vehicle lost control and crashed on Kotma Nigwani road A dozen injured were admitted for treatment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोतमा निगवानी मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक मैजिक वाहन पलट गया। हादसे में एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


बताया गया कि मैजिक क्रमांक एमपी 18 टी 3304 में क्षमता से ज्यादा सवारी बैठी थीं और उसकी रफ्तार भी तेज थी। इस कारण मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। वाहन पलटते ही घायलों की चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने घायलों को मैजिक वाहन से निकाला। और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

दर्जन भर यात्री घायल
वाहन दुर्घटना में लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों में शांति सिंह पति तीर्थ (40) निवासी खरूहा ,सरस्वती सिंह पिता कैमल सिंह (16) निवासी मुरधवा, सुभाष सिंह पिता बसंत (13) खरुहा, राजवती पति कृष्ण कुमार महरा (38) उर्तान कामरान टोला, कुश्यारिया बाई गोंड (50) पति कोमल निवासी चगेरी, शिवकुमारी पति आनंद राम (45) निवासी खरूहा, रघुरतिया बाई (55) पति विश्वनाथ पाव, मुन्नी बाई पति केवल सिंह (48) निवासी मुरधावा, अजय लाल जायसवाल पिता कुसुमदिन (34) निवासी बिलटोकरी, सुखदेव पनिका (55) निवासी खरूहा एवं वाहन चालक प्रभात मिश्रा (23) पिता राजेश मिश्रा खरुहा के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कोतमा में कराया गया दाखिल
सभी घायलों का स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया। जिनमें गंभीर रूप से घायल सुखदेव पनिका को जिला अस्पताल अनूपपुर में रेफर किया गया। उसके सिर एवं शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई है। वाहन में बैठे लोगों ने बताया कि कोतमा से खरूहा जा रहे मैजिक में कई जगह की सवारी बैठी हुई थीं। वाहन चालक तेज रफ्तार से चला रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed