{"_id":"6662d8bcc3cb8346ef035c1c","slug":"lineman-got-electrocuted-while-repairing-power-line-anuppur-news-c-1-1-noi1222-1772448-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: बिजली लाइन सुधारते समय कर्मचारी को लगा करंट, गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: बिजली लाइन सुधारते समय कर्मचारी को लगा करंट, गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती
सार
अनूपपुर के फुनगा में बिजली उपकरण में आई खराबी को सुधार रहा लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
दुर्घटना में लाइनमैन घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनूपपुर जिले के ग्राम फुनगा में शुक्रवार दोपहर विद्युत लाइन सुधारते समय आउटसोर्स लाइनमैन धर्मेंद्र पटेल पिता राम मणि पटेल करंट की चपेट में आ गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
हादसा उस समय हुआ जब पटेल खंबे पर चढ़कर लाइन सुधार रहा था। इस दौरान हाथ में करंट लगने से वह सीधे खंबे के नीचे आ गिरा। इससे हाथ बुरी तरह जल गया। वहीं खंबे से नीचे गिरते समय खंबे पर टकराने से पेट में भी गंभीर चोट लगी है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल ही घायल कर्मचारी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुनगा पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर होने की वजह से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पर लाइनमैन का इलाज किया जा रहा है। विद्युत उपकरण में समस्या होने की शिकायत मिलने के पश्चात तक लाइनमैन सुधार करने के लिए गया हुआ था। वह खंबे पर चढ़कर सुधार कार्य को अंजाम दे रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में वह आ गया।
बिना सुरक्षा उपकरण काम कर रहा था लाइनमैन
जब विद्युत कर्मचारी विद्युत उपकरण में सुधार कार्य कर रहा था, तब उसने न तो विद्युत पोल पर चढ़ने के लिए बेल्ट लगा रखा था और न ही ग्लब्ज। सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता न होने की वजह से यह हादसा हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।