फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Kotma's Pooja became DSP, currently serving as District Education Officer

Anuppur News: डीएसपी बनी कोतमा की पूजा, जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में वर्तमान में दे रही हैं सेवा

Sun, 09 Nov 2025 07:40 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sun, 09 Nov 2025 07:40 PM IST
सार

कोतमा निवासी पूजा जैन का एमपीपीएससी परीक्षा में डीएसपी पद पर चयन हुआ है। वे वर्तमान में भोपाल में जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। कार्य के साथ तैयारी जारी रखी और पति श्रेयांश जैन व परिवार से मिली प्रेरणा ने उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाई। 

विज्ञापन
Kotma's Pooja became DSP, currently serving as District Education Officer
पूजा जैन जिनका चयन डीएसपी पद पर हुआ है

विस्तार

कोतमा निवासी पूजा जैन का एमपीपीएससी की परीक्षा में डीएसपी के पद पर चयन हुआ है। पूजा के पति श्रेयांश जैन वर्तमान में भोपाल में रेंजर के पद पर पदस्थ हैं और बीते वर्ष ही उनकी शादी हुई थी। वर्तमान में दोनों भोपाल में ही रह रहे हैं, इससे पहले भी पूजा का चयन एमपीपीएससी के जरिए जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर हुआ था, जहां भोपाल में वर्तमान में उनकी पदस्थापना है। जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर चयनित होने के बावजूद भी पूजा ने अपनी तैयारी बंद नहीं की और कार्य की व्यस्तता के बावजूद वह नियमित रूप से इसकी तैयारी करती रही।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सतना की बेटी प्रिया का डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन, MPPSC परीक्षा में हासिल की प्रदेश में छठवीं रैंक
विज्ञापन


परिवार से मिली प्रेरणा
अपनी सफलता के बारे में पूजा जैन ने बताया कि वह शाहगढ़ की रहने वाली हैं और वर्ष 2018 से वह एमपीपीएससी की तैयारी कर रही है। जहां 2018 में वह इंटरव्यू तक गई थी। 2019-20 और 21 में भी वह इसकी परीक्षा में शामिल हुई थी। 2024 में पहली बार उनका चयन जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर हुआ। उन्होंने बताया कि उनकी बहन तथा भाई दोनों से उन्हें प्रेरणा मिली। वर्तमान में दोनों डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं और उन्हें ही देखकर उनके भी मन में इसकी जिज्ञासा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्य के दौरान तैयारी करना मुश्किल भरा
पूजा जैन ने बताया कि वर्तमान में वह जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल के पद पर कार्यरत हैं और अपने कार्य के दौरान उन्होंने तैयारी भी जारी रखी। इस दौरान पति का भरपूर साथ मिला और पति खुद ही उन्हें प्रेरित करते थे, जिसकी वजह से वह कार्य से लौट के बाद घर पहुंचने पर फिर से तैयारी में जुट जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed