फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Fighting broke out between two groups of university students

Anuppur News: विश्वविद्यालय के छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sun, 21 Jan 2024 07:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 21 Jan 2024 07:40 PM IST
सार

Anuppur News: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों के दो गुटों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो शनिवार रात्रि का बताया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Fighting broke out between two groups of university students
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों तथा छात्रावास के अन्य छात्रों के बीच किसी बात को लेकर के विवाद हो गया। इस हाथापाई में चार छात्रों को गंभीर चोट आई है, जिन्हें जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर किया गया। अभी तक इस मामले पर दोनों गुट ने थाने में कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है।  मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें छात्र रॉड, डंडों से एक दूसरे की पिटाई कर रहे हैं।

विज्ञापन


झगड़े की यह बताई जा रही वजह
छात्रों ने बताया कि बीते दिनों विश्वविद्यालय के छात्रावास में सीसीटीवी कैमरा, बस आदि की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में ओबीसी हॉस्टल के छात्रों ने भाग नहीं लिया था। इसी बात को लेकर गुरु गोविंद छात्रावास के छात्रों एवं ओबीसी छात्रावास के छात्रों के बीच विवाद हो रहा था। यही विवाद बीती रात भी हुआ। जिसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुछ छात्रों ने ओबीसी हॉस्टल के छात्रों पर ही हमला कर दिया, जिसमें चार छात्रों को चोट आई है। तीन छात्रों को जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर किया गया। जिला चिकित्सालय में भी पूरी तरह से स्वस्थ ना होने के बावजूद छात्र विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो गए। छात्रों ने डॉक्टर के लिखे गए सीटी स्कैन भी नहीं कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed