{"_id":"66a9ea0f762a6b18170a34f4","slug":"female-chital-dies-after-colliding-with-goods-train-in-dhurvasin-anuppur-news-c-1-1-noi1222-1948162-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: अनूपपुर के धुरवासिन में मालगाड़ी से टकराकर मादा चीतल की मौत, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: अनूपपुर के धुरवासिन में मालगाड़ी से टकराकर मादा चीतल की मौत, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार
Wed, 31 Jul 2024 02:30 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:30 PM IST
सार
वन परिक्षेत्र कोतमा के अंतर्गत धुरवासिन के खर्राटोला में मालगाड़ी से टकराने पर 6 वर्षीय मादा चीतल की मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद वन विभाग की टीम ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद चीतल का अंतिम संस्कार किया ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनूपपुर कोतमा रेल मार्ग पर धुरवासिन गांव के समीप मालगाड़ी की ठोकर से 6 वर्षीय मादा चीतल की मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतमा के वनविभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए मृत चीतल के शव का अंतिम संस्कार किया है।
विज्ञापन
वन परिक्षेत्र कोतमा के अंतर्गत धुरवासिन के खर्राटोला में मालगाड़ी से टकराने पर 6 वर्षीय मादा चीतल की मौत हो गई। मृत मादा चीतल का शव को रेल खंड के बाहर मृत स्थिति में पड़ा देखकर धुरवासिन निवासी पारस यादव पिता प्यारेलाल यादव ने वनविभाग को सूचना दी। जिस पर वन विभाग के धुरवासिन बीट के प्रभारी वनरक्षक परिक्षेत्र सहायक लतार विनोद पांडे ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को देखने के बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी कोतमा हरीश कुमार तिवारी को जानकारी दी। पशु चिकित्सा अधिकारी कोतमा डॉक्टर बीबी चौधरी, अनूपपुर जिला मुख्यालय के वन्यजीव संरक्षक शशिधर अग्रवाल, पटवारी हल्का धुरवासिन संदीप सिंह, ग्राम पंचायत के सरपंच, वनरक्षकों और सुरक्षाश्रमिकों की उपस्थिति में मृत वन्यप्राणी मादा चीतल के पीएम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
