फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News Even God house is not safe here unknown thieves stole temple gate and bell

Anuppur News: यहां तो भगवान का घर भी नहीं सुरक्षित, मंदिर का गेट और घंटी चोरी कर ले गए अज्ञात चोर

Fri, 07 Jun 2024 07:02 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Fri, 07 Jun 2024 07:02 PM IST
सार

कोतमा थाना क्षेत्र में चोर अब मंदिरों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। मंदिर में लगे हुए गेट और घंटी को भी चोरी करने से पीछे नहीं रहे हैं, जिससे नगर के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन
Anuppur News Even God house is not safe here unknown thieves stole temple gate and bell
मंदिर में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले में कोतमा नगर के वार्ड क्रमांक 4 बस स्टैंड में स्थित श्री गणेश मंदिर में शुक्रवार की दरम्यानी रात को कबाड़ चोर गिरोह ने मंदिर में लगे दरवाजे को तोड़ते हुए चोरी कर ले गए। साथ ही में मंदिर के अंदर पीतल की घंटी सहित अन्य सामान भी पार कर दिए।

विज्ञापन


सुबह मंदिर में आए श्रद्धालुओं को चोरी का पता चला, जिसके बाद धीरे-धीरे मंदिर में भीड़ बढ़ती गई एवं चोरी की घटना से आसपास के लोग अक्रोशित रहे। गौरतलब है कि इन दिनों गली-गली कबाड़ की दुकान संचालित होने के कारण चोरी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। आलम यह है कि नए निर्माण में लगने वाले लोहे की सरिया सहित अन्य सामानों की चोरी बेखौफ हो रही है। शासकीय संस्थाओं के खिड़की व दरवाजे को दिनदहाड़े कबाड़ चोर पर कर देते हैं।
विज्ञापन


यहां पर संचालित है कबाड़ के ठीहे
नगर के अनेक वार्डों में कबाड़ के ठीहे खुलेआम संचालित हैं। जो की पुट्ठे एवं प्लास्टिक की आड़ में कलरी के कीमती सामानों सहित घरों से भी चोरी हो रही है। नगर के वार्ड क्रमांक 7 शिशु भारती स्कूल के पास, बनिया टोला रेलवे कॉलोनी के पास, बसखली तिराहा एवं विकास नगर में बड़े पैमाने पर कबाड़ के अड्डे संचालित हैं। जहां हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के द्वारा कबाड़ का अवैध कारोबार कर रहे हैं। नागरिकों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से कबाड़ चोरी पर रोक लगाने सहित माफियाओं के खिलाफ़ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में भी मंदिरों को बना चुके हैं निशाना
नगर में कबाड़ चोरों का आतंक दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। घरों के अंदर एवं बाहर रखे सामानों को कबाड़चोर गिरोह पलक झपकते ही पर कर देते हैं। लगातार चोरी को लेकर क्षेत्र के नागरिक आपूर्ति एवं व्यापारी परेशान हैं। कबाड़ चोरों के आतंक का आलम ये है कि अब धार्मिक आस्था के प्रतीक मंदिरों को भी नहीं छोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही पूर्व में भी मंदिर में चोरी की वारदात का पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed