फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Elephant dies due to electrocution to save vegetables and crops, forest department performs last rites

Anuppur: सब्जी-फसल बचाने के लिए लगाए करंट से हाथी की मौत, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Feb 2024 07:50 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 02 Feb 2024 07:50 PM IST
सार

खेत में लगाए गए करंट से एक हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने नम आंखों से उसका अंतिम संस्कार किया। इधर करंट लगाने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Elephant dies due to electrocution to save vegetables and crops, forest department performs last rites
अनूपपुर में हाथी का अंतिम संस्कार किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनूपपुर में सब्जी और फसल बचाने के उद्देश्य से बाड़ी में लगाए गए करंट में हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने उसका अंतिम संस्कार किया। करंट छोड़ने वाले किसान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र अनूपपुर के दुधमनिया बीट अंतर्गत ग्राम पंचायत कांसा के बाधामूडा मोहल्ला में एक फरवरी की सुबह एक किसान ने अपनी बाड़ी में लगाए सब्जी एवं अन्य फसलों को बचाने के उद्देश्य से तार लगाकर करंट फैलाया था। इस करंट से वहां विचरण कर रहे दो नर हाथी चपेट में आ गए। इसमें से एक हाथी की मौत हो गई। जांच में पता चला कि लालजी पिता हरदीन कोल ने करंट फैलाया था। विभाग ने उपयोग किए गए तार एवं खूंटे बरामद करते हुए  वन्यप्राणी अधिनियम 1972 की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


करंट से मृत नर हाथी की उम्र 15 से 18 वर्ष मानी जा रही है। शुक्रवार सुबह से संजय टाइगर रिजर्व सीधी एवं मुकुंदपुर पार्क रीवा के साथ अनूपपुर एवं जैतहरी के वेटनरी डॉक्टर की टीम ने लगभग 6 घंटे तक शव परीक्षण किया। इसके बाद जेसीबी के माध्यम से गड्ढा खुदवा कर सुरक्षित स्थान पर फूल-माला, गंगाजल के साथ पूरे सम्मान के साथ नम आंखों से उसका अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed