{"_id":"66c5f164c56f9cdb0804913e","slug":"bike-rider-collides-with-parked-haiva-vehicle-from-behind-1-dead-anuppur-news-c-1-1-noi1222-2018459-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: सड़क किनारे खड़े हाईवा में पीछे से जा टकराया बाइक सवार, एक की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: सड़क किनारे खड़े हाईवा में पीछे से जा टकराया बाइक सवार, एक की मौके पर ही मौत
Wed, 21 Aug 2024 09:16 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 09:16 PM IST
सार
अनूपपुर के कोतमा में नेशनल हाईवे पर खड़े हाईवा वाहन में टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल है। ये लोग हाईवा के पिछले हिस्से में टकरा गए थे।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क पर खड़े हाईवा से दो पहिया वाहन में सवार दो युवक पीछे से जा टकरा गए। इसमें एक ही मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है।
बता दें कि कोतमा बिजुरी नेशनल हाईवे में राखड की गाड़ियां खड़ी हुई थीं। तभी कोतमा की तरफ से आ रहें मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 16 आर 6671 पर सवार दो युवक राखड से लोड खड़े हाईवा क्रमांक सीजी 30 बी 8378 में जा घुसे। इस सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार परमेश्वर केवट पिता राम प्रसाद केवट (35) निवासी भालूगुड़ा बिजुरी की मौत हो गई। वहीं विशाल कोल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। घटना मंगलवार देर रात की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हाईवा को जब्त कर लिया गया है।