फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur: One killed, four seriously injured as auto overturns in ditch

Anuppur: खाई में पलटा ऑटो, एक युवक की मौत-चार गंभीर रूप से घायल, राम नाम का पाठ कर लौट रहे थे सभी

Thu, 01 Feb 2024 06:48 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 01 Feb 2024 06:48 PM IST
सार

अनूपपुर में सवारियों से भरा एक ऑटो खाई में पलट गया। हादसे में एक की मौत हो गई तो चार लोग घायल हुए हैं। ये सभी पास के गांव से राम नाम का पाठ कर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
Anuppur: One killed, four seriously injured as auto overturns in ditch
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में एक ऑटो खाई में गिरकर पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई तो चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्रग्राम में दाखिल कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हादसा अनूपपुर जिले के राजेंद्र ग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के ग्राम नोनघटी से खाटी बिलासपुर मार्ग पर हुआ है। ऑटो के खाई में गिरने की वजह से जीवन विश्वकर्मा पिता दशरथ विश्वकर्मा (35) ग्राम बिलासपुर की मौके पर मौत हो गई। पतिराम पिता बुधराम (50) ग्राम दूआरी की हालत नाजुक बताई जा रही है। इन्हें शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। साथ ही तीन अन्य घायल दशरथ पिता गोधू (35) ग्राम बिलासपुर, राजकुमार पिता कला नायक (30) ग्राम दूआरी, रामदीन पिता इतवारी (60) ग्राम खेतगांव इन सभी का स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


ऑटो चालक मौके से हुआ फरार
ये सभी व्यक्ति राजेन्द्र ग्राम के समीप ग्राम बघररा में रामनाम का पाठ करने आए थे। गुरुवार को अपने घर खाटी बिलासपुर मार्ग में जा रहे थे, तभी अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। घटना के बाद ड्राइवर ऑटो छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed