फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News: Theft by breaking into the house of the colliery officer wife and children kept sleeping

Anuppur News: कॉलरी अधिकारी के घर में सेंध लगाकर चोरी, पत्नी और बच्चे सोते रहे, बाहर से गेट बंद कर गए चोर

Fri, 31 May 2024 06:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 31 May 2024 06:46 PM IST
सार

चोर घर की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे और चार तोला सोने के गहने, 15 हजार रुपये नगद और घड़ी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह तक लगी जब कॉलरी अधिकारी की पत्नी की नींद खुली।

विज्ञापन
Anuppur News: Theft by breaking into the house of the colliery officer wife and children kept sleeping
चोरों ने घर में की सेंधमारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉलरी अधिकारी के घर पर चोरों ने सेंधमारी कर दी। चोर घर में रखे गहने और नगदी समेत कीमती सामान चोरी कर लिए। जिस दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया उस समय कॉलरी अधिकारी ड्यूटी पर गए थे और उनकी पत्नी और बच्चे घर में सो रहे थे। चोरी के बाद चोर बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गए। 

विज्ञापन


दरअसल, बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कपिलधारा कॉलोनी के क्वार्टर नंबर सी 13 में निवासरत योगेंद्र कुमार सहाय कॉलरी में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। वे रात में ड्यूटी पर गए थे, उनकी पत्नी और बच्चे घर में सो रहे थे। इस दौरान चोर घर की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे और जिस कमरे में महिला और बच्चे सो रहे थे उसकी बाहर से कुंडी लगा दी। 
विज्ञापन


इसके बाद घर में रखे चार तोला सोने के गहने, 15 हजार रुपये नगद और घड़ी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी तब लगी, जब सुबह महिला उठी और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। फोन से सूचना देने के बाद कॉलरी अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्हों चोरी की जानकारी लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed