{"_id":"65f99284639e3b253b0068a2","slug":"anuppur-news-open-meat-shop-coming-up-in-kotma-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: कोतमा में खुले में लग रही मीट की दुकान, सोशल मीडिया पर नपा के खिलाफ फूट रहा लोगों का आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: कोतमा में खुले में लग रही मीट की दुकान, सोशल मीडिया पर नपा के खिलाफ फूट रहा लोगों का आक्रोश
Tue, 19 Mar 2024 06:59 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 19 Mar 2024 06:59 PM IST
सार
अनूपपुर जिले के कोतमा में खुले में मीट की दुकान का संचालन हो रहा है। लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए नगर पालिका के खिलाफ आक्रोश जताया है।
विज्ञापन
खुले में लग रही मीट की दुकान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनूपपुर में कोतमा नगर पालिका अंतर्गत मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश का नगर में खुलेआम उल्लंघन देखने को मिल रहा है। पालिका अंतर्गत जगह-जगह खुले में मांस और अंडे का विक्रय तेजी से किया जा रहा है। वॉर्ड सात में मांस, मछली और अंडे का विक्रय खुले में किया जा रहा है।
विज्ञापन
सार्वजनिक रोड के किनारे सुबह से देर रात तक मांस और अंडे का विक्रय किया जा रहा है। लेकिन नगर पालिका के कर्मचारियों की निगाह खुले में बिक रहे मांस मछली पर नहीं पड़ रही है। मुख्यमंत्री के आदेश का खुला उल्लंघन होने के साथ प्रतिदिन आने जाने वाले राहगीरों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। मांस अंडे के विक्रय के कारण सार्वजनिक स्थान पर आना-जाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर नपा के विरूद्ध फूट रहा लोगों का आक्रोश
वार्ड-7 और वार्ड क्रमांक-3 के मध्य मुख्य मार्ग पर लगने वाली मीट की दुकानों से आम जनमानस बेहद त्रस्त हो चुका है। आम नागरिकों का आक्रोश सोशल मीडिया और गली चौराहे पर देखने को मिल रहा है। कई बार नागरिकों द्वारा शिकायत भी की गई। लेकिन नपा ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की।दुकानदारों द्वारा मछली, मुर्गा एवं बकरी को क्रूरता पूर्वक काटकर बेचा जाता है, जिसे निकालने वाली गंदगी को वहीं सड़कों में छोड़ दिया जाता है, जो दिनभर दुर्गंध का कारण बनता है।
विज्ञापन
